लंबी मीटिंग के बाद सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की नई अध्यक्ष

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 10, 2019 11:15 PM2019-08-10T23:15:42+5:302019-08-10T23:15:42+5:30

लोकसभा चुनाव के बाद से ही करीब ढाई महीने तक बिना अध्यक्ष के रही कांग्रेस को आखिरकार गांधी परिवार से ही नया अध्यक्ष मिल गया है।

sonia gandhi to be new congress presiden | लंबी मीटिंग के बाद सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की नई अध्यक्ष

लंबी मीटिंग के बाद सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की नई अध्यक्ष

Highlightsसभी की एक राय पर सोनिया को अध्यक्ष बनाया गया है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की नई अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में शनिवार को बड़ा फैसला लिया गया। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को कांग्रेस का  अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। सभी की एक राय पर सोनिया को अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की नई अध्यक्ष हैं।  इससे पहले आज दो बार सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई जिसमें नेताओं ने राहुल से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। राहुल के नहीं मानने के बाद सीडब्ल्यूसी ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। 


इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, कई प्रदेश अध्यक्ष और कई अन्य नेता शामिल हैं।

कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सीडब्ल्यूसी ने राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष बने रहने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इससे पहले सोनिया गांधी ने स्पष्ट किया कि मैं और राहुल नये कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।

Web Title: sonia gandhi to be new congress presiden

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे