लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में पनप रहे 'विद्रोह' को दबाने के लिए सोनिया गांधी आज मिल सकती हैं गुलाम नबी आजाद से

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 18, 2022 12:59 IST

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने उपस्थित तमाम नेताओं के सामने अपने बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सभी पदों से हटने की पेशकश की थी, जिसे बैठक में मौजूद नेताओं ने सर्वसम्मती से ठुकरा दिया था। लेकिन कांग्रेस का असंतुष्ट समूह जी-23 लगातार नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस में असंतोष को कम करने के लिए सोनिया गांधी आज गुलाम नबी आजाद से मिल सकती हैंकांग्रेस का जी-23 धड़ा लगातार कांग्रेस पार्टी के संगठन के पुनर्गठन की मांग कर रहा है पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद जी-23 धड़ा गांधी परिवार के प्रति आक्रामक है

दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी-23 ग्रुप की बढ़ रही नाराजगी और असंतोष को फैलने से रोकने के लिए आज पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद से मिल सकती है। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक जी-23 ग्रुप के असंतुष्ट नेताओं के कोर ग्रुप की बैठक के बाद तय हुई है।

कांग्रेस पार्टी में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी की रविवार की हुई बैठक में वरिष्ठ नेताओं की नाराजी के बुधवार से कई बैठकें हो रही हैं। गांधी परिवार के वफादार नेतागण पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी गांधी परिवार के द्वारा पार्टी के नेतृत्व पद पर बने रहने के लिए जोर दे रहे हैं।

खबरों के मुताबिक कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने उपस्थित सभी तमाम नेताओं के सामने अपने बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सभी पदों से हटने की पेशकश की थी, जिसे नेताओं ने सर्वसम्मती से ठुकरा दिया था।

कांग्रेस का जी-23 धड़ा लगातार कांग्रेस पार्टी के संगठन के पुनर्गठन की मांग कर रहा है। इसने पहले भी साल 2020 में इस ग्रपु ने सोनिया गांधी को चुनावी हार के बाद पत्र लिखकर संगठन में चुनाव से अध्यक्ष चुने जाने की वकालत की थी।

जी-23 ग्रपु ने बुधवार को जारी किये एक बयान में कहा, "कांग्रेस के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका सभी स्तरों पर सामूहिक नेतृत्व और निर्णय लेने का एक मॉडल को अपनाया जाना चाहिए।"

इसके साथ ही ग्रुप ने इस बात पर भी जोर दिया कि वे कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं और ग्रुप के सभी नेता पार्टी को किसी भी तरह से कमजोर नहीं करना चाहते हैं।

मालूम हो कि बीते बृहस्पतवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी। हुड्डा भी बुधवार को हुई जी-23 ग्रुप की बैठक में शामिल हुए थे।

खबरों के मुताबिक उस बैठक के दौरान पूर्व सीएम हुड्डा ने राहुल गांधी से स्पष्ट पूछा था कि कांग्रेस पार्टी में होने वाले नीतिगत फैसले आखिर कौन ले रहा है ?

इसके साथ ही हुड्डा ने पार्टी में सामूहिक रूप से निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर देते हुए राहुल गांधी से कहा कि नेताओं को अक्सर पार्टी के भीतर होने वाले फैसलों की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से पता लगते हैं। हुड्डा ने साथ में यह भी कहा कि जी-23 नेताओं ने किसी भी तरह की पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं की है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीगुलाम नबी आजादराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?