सोनिया गांधी चुनी गई कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष, राहुल के भविष्य पर संशय बरकरार!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 1, 2019 11:08 AM2019-06-01T11:08:44+5:302019-06-01T11:08:44+5:30

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी एख बार फिर संसदीय पार्टी की अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने देश के 12 करोड़ वोटरों का आभार जताया और शुक्रिया अदा किया है।

Sonia Gandhi has been elected as Chairperson of Congress Parliamentary Party (CPP) | सोनिया गांधी चुनी गई कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष, राहुल के भविष्य पर संशय बरकरार!

मीटिंग को संबोधित करती सोनिया गांधी (एएनआई)

Highlightsशनिवार को कांग्रेस संसदीय पार्टी की दिल्ली में चल रही बैठक में सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अध्यक्ष चुन लिया गया है।कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात की जानकारी दी।

शनिवार को कांग्रेस संसदीय पार्टी की दिल्ली में चल रही बैठक में सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस मीटिंग में कांग्रेस पार्टी की हार के कारणों पर भी मंथन किए जाने की खबर मिल रही है। माना जा रहा था कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े रहते हैं तो उन्हें लोकसभा का नेता चुना जा सकता है। लेकिन फिलहाल सोनिया गांधी इस पद पर बनी रहेंगी। राहुल गांधी के भविष्य पर संशय बरकरार है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी एख बार फिर संसदीय पार्टी की अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने देश के 12 करोड़ वोटरों का आभार जताया और शुक्रिया अदा किया है। सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रखा।

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता का पद लोकसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे के पास था। इस बार  लोकसभा चुनाव 2019 के बाद पार्टी के 52 नए सांसदों के साथ यह पहली बैठक है। इस बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि हमें आक्रामक बने रहना होगा। उन्होंने कहा कि 52 सांसद इंच-इंच की लड़ाई लड़ेंगे।

Web Title: Sonia Gandhi has been elected as Chairperson of Congress Parliamentary Party (CPP)

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे