लाइव न्यूज़ :

नागरिक संशोधन कानून विरोधी मुहिम को तेज करने के लिए सोनिया गांधी ने 13 को बुलाई विपक्ष की बैठक

By शीलेष शर्मा | Updated: January 10, 2020 08:00 IST

पार्टी से मिली खबरों के अनुसार लगभग सभी विपक्षी दलों ने इस बैठक में शामिल होने के लिए अपनी सहमति जताई है लेकिन पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वामदलों से नाराजगी के कारण बैठक में शिरकत ना करने की जिद पर अड़ गयी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता ममता बनर्जी को मनाने की कोशिशों में लगे है ताकि वे विपक्षी दलों की इस बैठक में हिस्सा ले सकें.पार्टी ममता बनर्जी को यह समझाने की कोशिश कर रही है कि उनकी गैर मौजूदगी से विपक्षी एकता को जहां धक्का लग सकता है वहीं दूसरी जगह इसका संदेश भी नकारात्मक जाएगा.

नागरिक संशोधन कानून को लेकर देश भर में उठी आग को लेकर मोदी सरकार सकते में है लेकिन गृह मंत्री अमित शाह अपनी जिद पर अड़े है कि सरकार कोई कदम पीछे नहीं हटाएगी. दूसरी तरफ सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए कांग्रेस भी कमर कस चुकी है. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मुहिम को तेज करने के इरादे से विपक्ष को एकजुट करने और एक साझा रणनीति के तहत आगे बढ़ने के लिए आगामी 13 जनवरी को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है.

सूत्र बताते है कि इस बैठक में सभी दल मिलकर नागरिक संशोधन कानून, एनआरसी सहित दूसरे मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए आंदोलन से लेकर संसद में हंगामा करने तक की रणनीति को अंतिम रूप देंगे.

पार्टी से मिली खबरों के अनुसार लगभग सभी विपक्षी दलों ने इस बैठक में शामिल होने के लिए अपनी सहमति जताई है लेकिन पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वामदलों से नाराजगी के कारण बैठक में शिरकत ना करने की जिद पर अड़ गयी हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ममता बनर्जी को मनाने की कोशिशों में लगे है ताकि वे विपक्षी दलों की इस बैठक में हिस्सा ले सकें. पार्टी ममता बनर्जी को यह समझाने की कोशिश कर रही है कि उनकी गैर मौजूदगी से विपक्षी एकता को जहां धक्का लग सकता है वहीं दूसरी जगह इसका संदेश भी नकारात्मक जाएगा.

विपक्षी दलों की बैठक के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा शांति मार्च पर मुंबई से निकल चुके है. इन दोनों नेताओं की इस मुहिम को कांग्रेस का खुला समर्थन मिल रहा है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार इन दोनों नेताओं की यात्रा कांग्रेस शासित जिन-जिन राज्यों से गुजरेगी वहां पुरजोर ढंग से इनका स्वागत और समर्थन करने के लिए दिशा-निर्देश केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राज्य इकाई को दे दिये गये है.

 

टॅग्स :कांग्रेसनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह