लाइव न्यूज़ :

चुनाव नतीजों पर खुश सोनिया गांधी बोलीं- बीजेपी की ‘नकारात्मक राजनीति’ से मिली जीत

By भाषा | Updated: December 12, 2018 14:19 IST

कांग्रेस को मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 114, राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में 99 और छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों राज्यों की तस्वीर लगभग साफ होने के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘, जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूँ। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री का सवाल अब भी बरकरार।

कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बुधवार को कहा कि यह भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति’ पर जीत मिली है।

सोनिया की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है जब कांग्रेस इन तीनों हिंदी भाषी प्रदेशों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति पर जीत’ मिली है।

कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि इस जनादेश का स्पष्ट संदेश है कि देश की जनता मोदी के काम से खुश नहीं है और अगले साल लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को पराजित किया जाएगा।गांधी ने मध्य प्रदेश में सरकार गठन के प्रयास में सपा और बसपा को साथ लेने का भी स्पष्ट संकेत दिया और कहा कि इन पार्टियों से कांग्रेस की विचारधारा मिलती है।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री के सवाल को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले को आसानी से सुलझा लिया जाएगा।तीनों राज्यों की तस्वीर लगभग साफ होने के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘, जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूँ। जहां हम हारे हैं, और जो जीते हैं उनको हम बधाई देना चाहते हैं।' उन्होंने कहा, ' यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं और छोटे दुकानदारों की भी जीत है। हमें जो विजन देना चाहिए, हम उस पर काम शुरू करेंगे।' गांधी ने कहा, ' हमने भाजपा को हराया है। इन राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने जो काम किया है उसके लिये हम धन्यवाद करते हैं। अब बदलाव का समय है और ऐसे में हम उनके काम को आगे ले जाना चाहते हैं।'

कांग्रेस को मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 114, राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में 99 और छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें मिली हैं।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह