लाइव न्यूज़ :

National Herald Case: सोनिया गांधी के ED के सामने आज पेशी से पहले मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 11:32 IST

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी आज ईडी के सामने पेश होंगी। ऐसे में उनके पेश होने से ठीक पहले उनसे मिलने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी आज ईडी के सामने पेश होंगी।इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

National Herald Case: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के आज ईडी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी और सोनिया गांधी से तीन चरणों में पूछताछ करेगी। यह पूछताछ ईडी की अतिरिक्त निदेशक मोनिका शर्मा के नेतृत्व में होगी। 

वहीं ईडी के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी अपनी मां से मिलने के लिए 10 जनपथ पहुंची है। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ता भी जगह-जगह नारे बाजी करते हुए नजर आ रहे है। ऐसे  में इस पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में भी प्रदर्शन किया है। 

राहुल गांधी भी प्रदर्शन में होंगे शामिल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में तथा सोनिया के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। सोनिया के पुत्र तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान भी ऐसे ही प्रदर्शन किए गए थे। 

विरोध प्रदर्शन के कारण हो सकता है यातायात बाधित

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो सकता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष यातायात व्यवस्था की गई हैं और बंद मार्गों की जानकारी देने के लिए एक यातायात परामर्श भी जारी किया गया है। लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मी तैनात किए गए हैं। 

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया इन रास्तों से बचने को

दिल्ली यातायात पुलिस ने सिलसिलेवार ट्वीट में कुछ मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी और बताया कि ऐहतियाती तौर पर आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ 21 जुलाई 2022 को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचें। विशेष यातायात बंदोबस्त की वजह से, इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाएगी।’’ 

अन्य एक ट्वीट में उसने कहा कि कि गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे नई दिल्ली में बसों की आवाजाही बंद रहेगी। 

यातायात पुलिस ने कहा, ‘‘ कृपया 21 जुलाई 2022 को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचें।’’ 

टॅग्स :सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?