लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: March 3, 2023 14:07 IST

सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गुरुवार को बुखार आने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा था। उनकी कई तरह जांच की जा रही है और फिलहाल स्थिति स्थिर है।

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार उन्हें बुखार की शिकायत है। इसके बाद उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और हालत स्थिर है। सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताय़ा गया है कि सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है। उनकी कई जांच की जा रही है और फिलहाल स्थिति स्थिर है।

बता दें कि राहुल गांधी भी अभी भारत में नहीं हैं और ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इससे पहले पिछले साल अगस्त में सोनिया गांधी दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। वहीं, पिछले साल जून में भी सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते वह कई दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं। 

साल 2020 के फरवरी में भी सोनिया गांधी को पेट में संक्रमण की वजह से गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उन्हें अस्पताल से तब छुट्टी मिली थी। साथ ही वह इसी साल मेडिकल जांच के लिए अमेरिका भी गई थीं।

टॅग्स :सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील