लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र गोलीकांड पीड़ितों से मिलने जा रहे टीएमसी सांसदों को वाराणसी एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 10:43 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रियंका गांधी से मिलने जाने का ऐलान किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि वह चुनार गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनभद्र जाने के लिए दिल्ली से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे टीएमसी सांसदसभी सांसदों को वाराणसी पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही रोकाइससे पहले शुक्रवार को प्रियंका गांधी को पुलिस ने सोनभद्र के रास्ते में हिरासत में ले लिया था

सोनभद्र में एक जमीन विवाद में 10 लोगों की हत्या के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। प्रियंका गांधी के बाद अब गोलीकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रस (टीएमसी) के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को यूपी पुलिस ने शनिवार सुबह वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक लिया। टीमएसी का ये संसदीय प्रतिनिधि मंडल डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में वाराणसी पहुंचा है।

इससे पहले यूपी पुलिस ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर मिर्जापुर में चुनार गेस्ट हाउस में रोक लिया था। इसके बाद से प्रियंका गांधी वहीं रूकी हुई हैं और पीड़ितों से बिना मिले वापस नहीं जाने की बात कह रही हैं। प्रियंका गांधी के साथ शुक्रवार रात से कई दूसरे कांग्रेसी कार्यकर्ता भी घरने पर बैठे हैं। गौरतलब है कि  प्रियंका और अधिकारियों के बीच रात करीब 12:00 बजे से 1:15 बजे तक चली दूसरे दौर की बातचीत भी नाकाम रही और प्रियंका तथा उनके सैकड़ों समर्थक चुनार गेस्ट हाउस में ही डटे रहे। 

प्रियंका ने देर रात किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण, वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और पुलिस उपमहानिरीक्षक को मुझसे यह कहने के लिए भेजा कि मैं यहां पीड़ितों से मिले बगैर वापस चली जाऊं। ना मुझे हिरासत में रखने का आधार बताया गया है और ना ही कोई कागज दिए गए। 

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, 'मेरे वकीलों के मुताबिक मेरी गिरफ्तारी हर तरह से गैरकानूनी है। मैंने स्पष्ट कर दिया है कि मैं किसी धारा का उल्लंघन करने नहीं बल्कि पीड़ितों से मिलने आई हूं। मैंने सरकार के दूतों से कहा है कि मैं उनसे मिले बगैर वापस नहीं जाऊंगी।' 

छत्तीसगढ़ के सीएम आज जाएंगे उत्तर प्रदेश

इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रियंका गांधी से मिलने जाने का ऐलान किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि वह चुनार गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर रखा गया है।  

(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :टीएमसीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह