लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सोनाली गुहा भाजपा छोड़ टीएमसी में आना चाहती हैं वापस, कहा- दीदी के बिना जी नहीं पाऊंगी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:18 IST

सोनाली गुहा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं। उन्होंने अब कहा है वे फिर टीएमसी में आना चाहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली गुहा ने ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर टीएमसी छोड़ने के लिए माफी मांगी हैसोनाली गुहा ने अपनी चिट्ठी को सोशल मीडिया पर भी साझा किया हैसोनाली गुहा ने कहा है कि उन्होंने भावना में बहकर पार्टी छोड़ दी थी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने वाली पूर्व विधायक सोनाली गुहा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने के लिए माफी मांगी है और वापस पार्टी में शामिल करने की गुजारिश की है।

इस पत्र को गुहा ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। गुहा ने कहा कि भावना में बहकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यह टूटे हुए दिल के साथ लिख रही हूं कि मैंने भावना में बहकर किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का निर्णय ले लिया था और मैं वहाँ अभ्यस्त नहीं हो पाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से मछली जल के बाहर नहीं रह सकती है, ठीक उसी तरह से मैं भी आपके बिना नहीं रह सकती हूँ ‘दीदी’ । मैं माफी मांगती हूँ और अगर आप मुझे माफ नहीं करती हैं तो मैं जी नहीं पाऊंगी। मुझे वापस आने दें और अपने स्नेह की छांव में जीवन व्यतीत करने का मौका दें।’’

गुहा चार बार विधायक रह चुकी हैं और उन्हें कभी मुख्यमंत्री का ‘साया’ माना जाता था। इस बार उन्हें तृणमूल कांग्रेस से टिकट नहीं मिला था, जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थीं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावटीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप