लाइव न्यूज़ :

कुछ ताकतें कृषि क्षेत्र के विकास को बाधित करने का प्रयास कर रही हैं : भूपेंद्र यादव

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कृषि कानूनों को देश में ‘‘सबसे बड़ा मुद्दा’’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि कुछ ताकतें ग्रामीण और कृषि क्षेत्र के विकास को लगातार बाधित करने का प्रयास कर रही हैं।

हाल में घोषित केंद्रीय बजट के संबंध में दिल्ली भाजपा कार्यालय में वकीलों के साथ संवाद करते हुए यादव ने कहा, ‘‘वर्तमान में कृषि कानून देश में सबसे बड़ा मुद्दा है और कुछ लोग इस पर ‘‘भ्रम’’ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने दोहराया कि कृषि कानूनों से मंडी व्यवस्था खत्म नहीं होगी और ना ही इसके कारण किसानों की जमीनों पर कोई खतरा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने साफ तौर पर कई बार कहा है कि खेती के लिए अनुबंध केवल किसानों के खेतों में खड़ी फसल के लिए होगा। सरकार कई बार यह बता चुकी है लेकिन आज जब हम देश को आगे ले जाना चाहते हैं और ग्रामीण तथा कृषि क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं तो कुछ ताकतें बार-बार अवरोध डाल रही हैं।’’

भाजपा के राज्यसभा सदस्य यादव ने कहा कि वह विपक्ष को तीनों कानूनों के बारे में याद दिलाना चाहते हैं कि 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक कृषि समिति बनायी थी जिसने देश में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कृषि उत्पादन विपणन समिति (एपीएमसी) को खत्म करने की सिफारिश की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमारी सरकार एपीएमसी को खत्म नहीं करने जा रही। हमने एपीएमसी के अलावा किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए और अवसर मुहैया कराए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग