लाइव न्यूज़ :

देश की 10 बड़ी हस्तियां, जो हमारे बीच नहीं हैं, आइए जानते हैं...

By आजाद खान | Updated: December 22, 2022 18:59 IST

Open in App

Look Back 2022: आने वाले कुछ दिनों में एक नया साल आ जाएगा जिसे लेकर लोग अपनी तैयारियों में लगे है। कुछ लोग जहां नए साल की तैयारियां कर रहे है तो कुछ लोग पुराने साल के खूबसूरत लम्हों को संजोगने में लगे है। लेकिन इस साल कुछ ऐसे भी पल थे जिस समय हमनें कुछ खास लोगों को खो दिया है। ऐसे में आइए जानते है कि वो कौन-कौन सी हंसतियां है जो इस साल दुनिया को अलविदा कह कर हमेशा के लिए हमसे जुदा हो चुके है। 

1. शांति देवी, सामाजिक कार्यकर्ता

 शांति देवी एक ऐसी महिला थी जो आदिवासी लड़कियों और लड़कियों के उत्थान के लिए काम करती थी। 88 साल की शांति देवी का निधन 16 जनवरी को ओडिशा के रायगडा जिले में हुआ था। आपको बता दें कि इन्हें पद्म श्री के सम्मान से सम्मानित किया था और ये जमुनालाल बजाज पुरुस्कार और राधानाथ रथ पुरुस्कार से भी सम्मानित हो चुकी है। 

2. पंडित बिरजू महराज, कथक नर्तक

83 साल के पंडित बिरजू महराज को आज कौन नहीं जानता है। इनका निधन 17 जनवरी को उनके दिल्ली वाले निवास पर हुआ था। वे दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और ऐसे में उन्हें दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। बिरजू महाराज अपने कथक नर्तक के लिए जाने जाते थे और इसके लिए उन्हें भारत सरकार से उन्हें पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने कुछ हिन्दी फिल्में जैसे देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजीराव मस्तानी में भी बतौर  डांस कोरियोग्राफर काम भी किया है। 

3. इला भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता

सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जाने जानी वाली इला भट्ट ने 2 नवंबर को आखिरी सांस ली थी। 89 साल की इला का दिहांत गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने 1972 में ‘सेल्फ एम्प्लॉयड वुमेन्स एसोसिएशन’ की स्थापना की थी जिस के जरिए देश के गरीब महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर मिलते थे। 

उनके काम के लिए उन्हें पद्म विभूषण का खिताब और रोमन मैग्सेस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। वे महिलाओं को सशक्तकरण के लिए जानी जाती है। 

4. राकेश झुनझुनवाला, निवेशक

जो लोग जरा भी शेयर बाजार में रूचि रखते है, वे बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को जरूर जानते है। राकेश झुनझुनवाला का निधन 14 अगस्त को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। इनकी भी मौत दिल के दौरे के कारण ही हुई है। 62 साल के राकेश झुनझुनवाला को लेकर यह कहा जाता था कि वे जिस शेयर को खरीद लेते थे उसकी कीमच रातों-रात बढ़ जाती थी। 

आपको बता दें कि इनकी बाजार और शेयर पर पकड़ को देखते हुए इन्हें भारत का वॉरेन बफे भी कहा जाता है। ये स्टॉक ट्रेडिंग फर्म और अकासा एयर के भी मालिक थे। 

5. लता मंगेशकर, गायिका

इस साल देश की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का भी निधन हो गया है। छह दशकों से ज्यादा समय तक हिंदी फिल्मों में सुर देने वाली 92 साल की गायिका का निधन मुंबई में हुआ है। उन्हें देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था। उन्होंने अपने पूरे लाइफ में 20 भाषाओं में और करीब 30 हजार से भी ज्यादा गानों को गाया है। 

6. मुलायम सिंह यादव, नेता

मुलायम सिंह यादव को भारतीय राजनीति का एक कद्दावर नेता माना जाता है। वे नेता बनने से पहले एक पहलवान और शिक्षक भी थे। वे तीन बार यूपी के सीएम रह चुके है और एक बार केंद्र में रक्षा मंत्री रह चुके है। उन्हें उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से 'नेताजी' कहते थे और उन्होंने दो शादियां की थी। पहली पत्नी के पुत्रा का नाम अखिलेश यादव है जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। 

'नेताजी' का निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ है। ऐसे में निधन के समय में भी वे लोकसभा सदस्य थे। 

7. राजू श्रीवास्तव, कॉमेडियन

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का भी निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। निधन से पहले वे कई दिनों तक दिल्ली के एम्स में भर्ती भी थे। उनकी मृत्यु 10 अगस्त 2022 को हुई थी। 58 साल के राजू ने कई हिन्दी फिल्मों में भी काम किया है। वे मैंने प्यार किया, बजीगर और बॉम्बे टू गोवा जैसे फिल्मों में भी दिखे है। 

राजू को असली पहचान द ह्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली है और यहीं से उनका करियर शुरू हुआ था। राजू इतना फेमस है कि आज की डेट में उन्हें बच्चा-बच्चा भी जानता है। 

9. सोनाली फोगाट, नेता-अभिनेत्री 

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और अभिनेत्री सोनाली फोगट का निधन 22 अगस्त 2022 को हुआ था। उनकी भी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। आपको बता दें कि सोनाली फोगट ने तरफ से आदमपुर जिले से हाल में ही चुनाव भी लड़ा था। 

उनका जन्म हरियाणा के फतेहाबाद जिले में हुआ था और वे कई टीवी सीरियल में काम भी कर चूकी है। शुरुआत के दिनों में उन्होंने मुंबई में मॉडलिंग करके भी अपनी करियर बनाया है। 

10. सिंगर केके, गायक

इनका पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नाथ था जिनकी मृत्यु भी दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सिंगर केके की मौत उस समय हुई है जब वे 31 मई 2022 को कोलकाता में एक लाइव परफॉमेंस दे रहे थे। गायक ने कई भाषाओं में गाना गाया है। वे हिंदी तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी बंगाली गुजराती और कई फिल्मों के लिए गाने गाए है। 

एक आंकड़ों के अनुसार, केके ने केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री में 500 से भी अधिक गाने गाए है। यही नहीं उन्होंने तेलुगु, बंगाली, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं 200 से भी ज्यादा गाने गाए है।  

टॅग्स :लुक बैक 2022राकेश झुनझुनवालालता मंगेशकरसिंगर केके
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

भारतMaharashtra: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे अस्पताल विवाद पर लता मंगेशकर के परिवार को 'लुटेरों का गिरोह' कहा

भारतब्लॉग: सुरीला बंधन : नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर

कारोबारShare Market: राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा को 800 करोड़ रु का नुकसान, इस कंपनी में लगे शेयर डूबे

भारतBharat Ratna Award Winners List: अब तक 50 को मिला भारत रत्न, यहां देखें 1954 से 2024 तक की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?