लाइव न्यूज़ :

सोलापुर चुनावः भोजनालय के पास कार में 2 ईवीएम मिलीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा- जांच हो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2026 22:34 IST

Solapur Elections: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक उम्मीदवार ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े सवाल उठाते हुए इस घटना की गहन जांच की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देSolapur Elections: राजनीतिक दलों ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए।Solapur Elections: अधिकारी, तहसीलदार और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। Solapur Elections: साढ़े दस बजे तक ‘स्ट्रांग रूम’ में जमा कर दिया गया था।

Solapur: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक भोजनालय के पास एक कार में दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मिलीं। अधिकारियों ने रविवार को स्पष्ट किया कि ये ईवीएम “आरक्षित” उपकरण थे।महाराष्ट्र में शनिवार को सोलापुर समेत 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव हुए। शनिवार आधी रात के आसपास मोहोल कस्बे में होटल स्वराज्य के पास चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी के लिए किराये पर ली गई कार से दो ईवीएम मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई, जिसके चलते कुछ राजनीतिक दलों ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक उम्मीदवार ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े सवाल उठाते हुए इस घटना की गहन जांच की मांग की। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही चुनाव अधिकारी, तहसीलदार और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों मशीनें सीलबंद थीं।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ईवीएम “आरक्षित” थीं और शनिवार को मतदान के लिए इनका इस्तेमाल नहीं किया गया था। अधिकारी ने बताया कि मतदान दर्ज करने के लिए इस्तेमाल की गई सभी ईवीएम को शनिवार रात साढ़े दस बजे तक ‘स्ट्रांग रूम’ में जमा कर दिया गया था।

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में 68.28 प्रतिशत मतदान दर्ज

महाराष्ट्र में इस सप्ताह हुए 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों में 68.28 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने रविवार को यह जानकारी दी। परभणी जिले में सबसे अधिक 74.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रत्नागिरी में सबसे कम 55.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

टॅग्स :इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनSolapur District Collectorमहाराष्ट्रचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी