लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी, दिल्‍ली-एनसीआर में बूंदाबांदी

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2019 12:17 IST

इस हफ्ते के शुरू में, मौसम विभाग ने चार से छह जनवरी के लिए ‘नारंगी चेतावनी’ जारी कर राज्य के अधिकतर इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई थी।

Open in App

बर्फीली हवा के चलते पूरा उत्तर प्रदेश इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सूबे के कई इलाकों में चल रही शीतलहर से जीवन बेहाल है।  दिल्‍ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानों में असर दिख रहा है. दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह हल्की-फुल्की बूंदाबादी हुई है।

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सूबे में कई स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। कुछ जगहों पर तेज बर्फीली हवा के चलते शीतलहर का असर काफी ज्यादा महसूस किया गया।

इस दौरान गलन और ठिठुरन के बीच प्रदेश के अनेक मण्डलों में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। बरेली मण्डल में रात का तापमान सामान्य से काफी कम रिकार्ड किया गया। वहीं, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद, इलाहाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, झांसी तथा आगरा में यह सामान्य से कम रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान भी गलन और ठिठुरन भरी सर्दी का दौर जारी रहने की सम्भावना है। राज्य के पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा गिर सकता है। वहीं प्रदेश में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने का भी अनुमान है।

उधर हिमाचल प्रदेश में सर्द हवाओं का दौर जारी है। प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के शिमला में निदेशक मनमोहन सिंह ने शनिवार को बताया कि आदिवासी जिले लाहौल एवं स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में 20 सेमी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है जबकि किन्नौर के कल्पा में शुक्रवार रात साढ़े पांच बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच चार सेमी हिमपात दर्ज हुआ।

सिंह ने बताया कि इस दौरान कुल्लू के गोंडोला में 10.5 सेमी, किन्नौर के पूह में आठ सेमी और चंबा जिले के कोठी में पांच सेमी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को शिमला में बर्फबारी नहीं हुई है। अधिकारी ने बताया कि केलांग राज्य का सबसे सर्द इलाका बना हुआ है, जहां तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी 24 घंटों में आठ जिलों में बारिश और सीकर झुंझुनूं में ओलावृष्टि का अनुमान है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी इलाकों में बने चक्रवात से राज्य के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ और श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश और सीकर झुंझुनूं में ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस,चूरू में 4.5, श्रीगंगानगर में 6.0,डबोक में 7.0, जयपुर में 7.5, कोटा में 8.8, अजमेर में 10.2, जोधहपुर में 11.7, जैसलमेर में 12.4, बाडमेर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 

गौरतलब है कि इस हफ्ते के शुरू में, मौसम विभाग ने चार से छह जनवरी के लिए ‘नारंगी चेतावनी’ जारी कर राज्य के अधिकतर इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों