लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में दूसरे दिन भी हिमपात एवं बारिश

By भाषा | Updated: November 24, 2020 14:04 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 नवंबर कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हिमपात एवं बारिश हुयी । मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश एवं हिमपात के जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 36 घंटों में घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर मध्यम से भारी हिमपात हुआ है और मैदानी इलाकों में हल्का हिमपात एवं बारिश हुयी है।

विभाग ने बताया कि मंगलवार को कई स्थानों पर हिमपात एवं बारिश जारी रहने की संभावना है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में रात के दौरान सात इंच ताजा हिमपात दर्ज की गयी है जबकि पहलगाम में छह इंच दर्ज बर्फ दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भी हिमपात की खबरें हैं । इनमें सोनमर्ग जोजिला का मध्य क्षेत्र शामिल है जो श्रीनगर - लेह मार्ग पर स्थित है और घाटी को लद्दाख से जोड़ता है । उन्होंने बताया कि सड़क को सोमवार को यातायात के लिये बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि हल्की से मध्यम बारिश एवं हिमपात के बुधवार दोपहर बाद तक जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं कहीं भारी हिमपात भी हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र