लाइव न्यूज़ :

पटना में जुमे की नमाज के बाद 'अतीक अहमद अमर रहे' और 'मोदी-योगी मुर्दाबाद' के नारे लगे, देखिए वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 21, 2023 16:06 IST

जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के पास मस्जिद में जुमे की नमाज अता करने के बाद जब लोग निकल रहे थे, तभी कुछ लोग 'अतीक अहमद अमर रहे' के नारे लगाने लगे। इसके साथ ही, लोगों ने 'मोदी-योगी मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में अलविदा की नमाज के बाद अतीक अहमद के समर्थन में लगे नारेपटना स्टेशन के पास स्थित जामा मस्जिद के बाहर का है मामलानारेबाजी के बाद बिहार भाजपा ने सरकार को घेरा

पटना: बिहार के पटना में जुमे की नमाज के बाद 'अतीक अहमद अमर रहे' और 'मोदी-योगी मुर्दाबाद' के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। पटना स्टेशन के पास स्थित जामा मस्जिद के नजदीक लोगों की एक भीड़ ने माफिया अतीक अहमद के समर्थन में नारे लगाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

इस नारेबाजी में शामिल लोगों ने कहा कि अतीक अहमद और अशरफ की शहादत हुई है। दोनों को योजना के तहत मारा गया है। नारा लगा रहे लोगों का कहना था कि अतीक को अदालत से सजा दिलाकर फांसी पर चढ़ा देते तो हम स्वीकार कर लेते लेकिन जिस तरह अपराधियों का सहारा लेकर उसे मारा गया उसके लिए कोर्ट भी जिम्मेदार है।

बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक और अशरफ को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान मीडियाकर्मी बनकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दोनों की हत्या कर दी थी।

पटना में जुमे की नमाज के बाद 'अतीक अहमद अमर रहे' के नारे का वीडियो बिहार भाजपा ने भी शेयर किया है। बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा ने कहा है कि जब सरकार में बैठ गए हों नकारे, तो माफियाओं का क्यों ना लगे नारे! अतीक अहमद का बेटा असद भी 13 अप्रैल को झांसी में यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारा गया। असद के साथ शूटर गुलाम को भी एसटीएफ ने ढेर कर दिया। अब पुलिस को अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश है जो अब तक फरार है।

बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या के बाद कांग्रेस के एक नेता राजकुमार द्वारा गैंगस्टर-राजनेता की कब्र पर भारतीय झंडा फहराने और उसके लिए भारत रत्न की मांग करने का मामला भी सामने आया था।  कांग्रेस पार्षद राजकुमार राजू द्वारा अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा रखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद  उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार को पार्टी से बाहर कर दिया। राजकुमार राजू का पार्षद चुनाव लड़ने का टिकट भी कट गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोबिहारपटनाअतीक अहमदनीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर