लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने हिरासत में लिया, सीएम उद्धव ठाकरे पर दिया था बयान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 24, 2021 18:00 IST

'Slap Uddhav' remark: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बड़ा झटका लगा है। रत्नागिरी कोर्ट ने नारायण राणे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं।

'Slap Uddhav' remark: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर उनकी विवादित टिप्पणी के सिलसिले में रत्नागिरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राणे को रत्नागिरी के चिपलून में हिरासत में लिया गया जहां वह जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे थे।

इससे पहले आज रत्नागिरी की एक अदालत ने राणे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। राणे बाद में गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट चले गए। राणे, जिन्हें हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, ने मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल हुए राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि देश की आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरेNarayan Raneमहाराष्ट्रमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो