लाइव न्यूज़ :

कौशल विकास निगम घोटालाः नायडू की रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ाई, 300 करोड़ रुपये का नुकसान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 22, 2023 12:49 IST

Skill Development Corporation scam: कौशल विकास निगम घोटाला से संबंधित मामले में यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ा दी।धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। एन नायडू वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।

Skill Development Corporation scam: विजयवाड़ा में एसीबी कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी है। कौशल विकास निगम घोटाला से संबंधित मामले में यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी।

अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नावोलु सुधाकर रेड्डी ने बताया कि यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ा दी। इस बीच उच्च न्यायालय में नायडू द्वारा दायर, प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर आज दोपहर डेढ़ बजे सुनवाई होने वाली है।

चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके कारण सरकारी खजाने को कथित रूप से 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नायडू वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेशवाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?