लाइव न्यूज़ :

बिहार में बढ़ते कोरोना से स्थिति भयावह, आंकड़ा पहुंचा 1 लाख के पार, बढ़ा लॉकडाउन की अवधि

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2020 19:49 IST

इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06, 618 हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार राज्य के छह जिलों में एक सौ से अधिक संक्रमित मिले हैं.बिहार राज्य में कुल सक्रिये मरीजों की संख्या बढ़कर 33690 पर पहुंच गई है.बेगूसराय में 131, मधुबनी में 203, और मुजफ्फरपुर में 143 नए संक्रमित मिले हैं.

पटना: बिहार में जानलेवा कोरोना संक्रमण के कारण स्थिती लगातार भयावह होती जा रही है. इससे संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढती ही जा रही है. राज्य में आज 2525 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई.

इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 1,06, 618 हो गई है. राज्य के छह जिलों में एक सौ से अधिक संक्रमित मिले हैं.

राज्य में कुल सक्रिये मरीजों की संख्या बढकर 33690 पर पहुंच गई है. जिन जिलों में संक्रमण के नए मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं, उसमें राजधानी पटना में 303, मधुबनी में 203, पूर्वी चंपारण में 137, पूर्णिया 129, सीतामढी में 80 मामले शामिल हैं.

जबकि बेगूसराय में 131, मधुबनी में 203, और मुजफ्फरपुर में 143 नए संक्रमित मिले हैं.  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरी ताजा अपडेट के मुताबिक अररिया में 41, अरवल में16, औरंगाबाद में 60, बांका में 19, भागलपुर में 78, भोजपुर में 38, बक्सर में 67, दरभंगा में 57, गया में 40, गोपालगंज में 68, जमुई में 25, जहानाबाद में 54, कैमूर में 22, कटिहार में 98, खगडिया में 23, किशनगंज में 37, लखीसराय में 29, मधेपुरा में 38, मुंगेर में 33, नालंदा में 91, नवादा में 9, रोहतास में 46, सहरसा में 87, समस्तीपुर में 30, सारण में 66, शेखपुरा में 28, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 80, सीवान में 68, सुपौल में 36, वैशाली में 30 और पश्चिमी चंपारण में 52 नए संक्रमितों की पहचान की गई है. 

वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 22 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकर 537 हो गई है. कोरोना के बढते संक्रमण के चलाते बिहार में एक बार फिर लॉकडाउन बढा दिया गया है. 

पटना में मुख्य सचिव की अगुवाई में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर बताया कि राज्य में 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा. जिसमें 30 जुलाई को जारी किया गया पिछला आदेश ही प्रभावी होगा.

राज्य में जिन चीजों को बंद रखा गया है उसमें धार्मिक स्थल, सिनेमाघर, जिम, पार्क, शैक्षणिक संस्थान शमिल है. वहीं धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन पर पूरी तरह रोक रहेगी. इसके अलावा बस सेवाओं पर भी पाबंदी लगी रहेगी.

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं