लाइव न्यूज़ :

हिंसा के बाद अरूणाचल के विजयनगर में स्थिति सामान्य, 24 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:56 IST

Open in App

ईटानगर, 13 दिसंबर पंचायत चुनाव में असम राइफल्स के पूर्व कर्मियों के मताधिकार को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद अरूणाचल प्रदेश के सुदूर विजयनगर कस्बे में स्थिति अब सामान्य होने लगी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को हुए उपद्रव व आगजनी के मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इलाके का दौरा करने के बाद लौटे उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किमे कामिंग ने बताया कि संवेदनशील कस्बा जो तीन ओर से म्यामां से घिरा हुआ है, वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों को भी विजयनगर में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राज्य के चांगलांग जिले के विजयनगर में योबिन स्टुडेंट्स यूनियन के नेतृत्व में करीब 400 लोगों ने शुक्रवार को अतिरिक्त सहायक आयुक्त, राज्य पुलिस की विशेष शाखा, डाक विभाग के कार्यालयों में आग लगा दी थी तथा स्थानीय पुलिस थाने में लूटपाट की थी।

भीड़ ने असैन्य हैलीपेड को भी आंशिक नुकसान पहुंचाया था।

एक अधिकारी ने बताया कि महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) चुखु अपा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार दोपहर को विजयनगर से करीब सात किलोमीटर दूर होजुलु गांव में छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि हिंसा में कथित तौर पर शामिल पांच संदिग्ध महिलाओं की भी पहचान की गई और उनसे पूछताछ की गई।

वहीं, महानिरीक्षक चुखु अपा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, '' सभी महिलाओं को पूछताछ के लिए सोमवार को विजयनगर पुलिस थाने में पेश होने को कहा गया है।''

प्रदर्शनकारी असम राइफल्स के पूर्व कर्मियों के पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने के अधिकार को रद्द करने तथा उन्हें राज्य से बाहर करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि असम राइफल्स के अनेक पूर्व कर्मी 60 के दशक की शुरुआत से ही कस्बे में रह रहे हैं। ये पूर्व कर्मी मूल रूप से अन्य राज्यों से हैं, लेकिन अब स्थानीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं।

चांगलांग के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि शुक्रवार की घटना के संबंध में पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए