लाइव न्यूज़ :

केरलः गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण, कहा-स्थिति बहुत गंभीर

By भाषा | Updated: August 12, 2018 19:34 IST

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज मुख्यमंत्री के साथ मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और मैं इस नतीजे पर पहुंचा कि केरल में बाढ़ के कारण स्थिति बहुत गंभीर है।”

Open in App

कोच्चि, 12 अगस्तः केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को केरल के दो बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और कहा कि राज्य में स्थिति ‘बहुत गंभीर’ है। उन्होंने अभूतपूर्व बाढ़ के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र की ओर से राज्य को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मंत्री ने एर्नाकुलम जिले के पारावुर तालुक में एलांतिकारा में एक राहत शिविर में प्रभावित लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा, “आज मुख्यमंत्री के साथ मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और मैं इस नतीजे पर पहुंचा कि केरल में बाढ़ के कारण स्थिति बहुत गंभीर है।” मंत्री ने कहा, “मैं राज्य सरकार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बाढ़ से जु़ड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध करायी जाएगी।” 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस स्थिति में केंद्र सरकार राज्य की सरकार के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। सिंह ने मुख्यमंत्री पी विजयन, केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नंतनम, प्रांत के राजस्व मंत्री ई. चन्द्रशेखरन और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ये बातें कहीं।

उन्होंने बाढ़ में घर और भूमि खोने वालों की शिकायतें भी सुनीं। इससे पहले यहां पहुंचने पर सिंह ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विजयन, राजस्व मंत्री, कृषि मंत्री वी एस सुनील कुमार, जल संसाधन मंत्री मैथ्यू टी थॉमस और मुख्य सचिव टॉम जोस के साथ बैठक की। मंत्री ने इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राजनाथ सिंहकेरलबाढ़मानसून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया