लाइव न्यूज़ :

सिरसा : राजद्रोह के तहत मामले दर्ज किये जाने के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान

By भाषा | Updated: July 17, 2021 23:00 IST

Open in App

सिरसा, 17 जुलाई हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष की कार पर कथित हमले के बाद अपने समुदाय के सदस्यों के खिलाफ राजद्रोह का आरोप लगाने पर किसान यहां मिनी सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

यह घटना रविवार को हुई थी और पुलिस ने 100 से अधिक लोगों के खिलाफ राजद्रोह, लोक सेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने, एक निर्वाचित प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले का प्रयास और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

भाजपा नेता व हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की कार पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में बृहस्पतिवार को 100 से अधिक किसानों में से पांच किसानों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि शनिवार को मिनी सचिवालय की ओर मार्च करते हुए किसानों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस के साथ हाथापाई की।

पुलिस ने कहा कि किसानों को कानून-व्यवस्था में बाधा पहुंचाने से रोकने के लिए पूरे सिरसा को छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी मात्रा में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई।

राजद्रोह के आरोप का विरोध करते हुए किसान, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले और बीकेयू नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में मिनी सचिवालय में जमा हो गए।

इससे पहले यहां शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किसानों ने महापंचायत की। टिकैत ने संवाददाताओं से कहा कि राजद्रोह का मामला दर्ज करने को लेकर किसानों और जिला प्रशासन के बीच बातचीत किसी तार्किक नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

उन्होंने कहा कि किसानों ने राजद्रोह के आरोप और गिरफ्तारी के खिलाफ मिनी सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर दो घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों से मुलाकात की। एक ओर जिला प्रशासन ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ अदालत द्वारा कार्रवाई की जाएगी तो दूसरी ओर प्रतिनिधिमंडल ने राजद्रोह के आरोप को वापस लेने की मांग की।

टिकैत ने बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा, ''किसानों के खिलाफ झूठे और मनगढंत मामले दर्ज किए जा रहे हैं।''

उन्होंने हरियाणा सरकार पर केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को बाधित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

सिविल लाइंस थाने के प्रभारी राम निवास ने बताया कि गंगवा की गाड़ी पर हमला करने के आरोप में उनके नेता प्रह्लाद सिंह भरू खेड़ा और हरचरण सिंह समेत कई अन्य के खिलाफ राजद्रोह के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य किसानों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिनकी पहचान 11 जुलाई की घटना के सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है।

इस बीच, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ''देश का कानून सर्वोच्च है और वह कानून किसी की सलाह पर काम नहीं करता, चाहे वह मेरे जैसा राजनेता हो।''

उन्होंने कहा कि कानून अपनी गति से और अपने तरीके से काम करता है और इस तरह की गतिविधियों का कानूनी प्रक्रियाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता