लाइव न्यूज़ :

सर गंगाराम अस्पताल को पांच मीट्रिक ट्रन ऑक्सीजन मिली

By भाषा | Updated: April 25, 2021 10:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को रविवार तड़के पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल ने शनिवार को रात साढ़े दस बजे एक अन्य जीवन रक्षा संदेश (एसओएस) भेजते हुए कहा था कि उसके पास केवल एक घंटे तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन बची है। जब आपात संदेश भेजा गया उस वक्त आईसीयू में 130 मरीज जिनमें से 30 वेंटिलेटर पर थे।

आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक राघव चड्ढा की मदद से शनिवार देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर अस्पताल को एक टैंकर मिला जिससे एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर कहा, ‘‘यह ऑक्सीजन दो घंटे तक चलेगी।’’

प्रवक्ता ने कहा कि सर गंगाराम अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाला प्रमुख आपूर्तिकर्ता फरीदाबाद में है जिसे तड़के तीन बजे से पहले एक टैंकर भेजना था।

उन्होंने बताया कि आखिरकार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर टैंकर पहुंच गया और उससे पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली। पिछले तीन दिनों में यह अस्पताल को मिली सबसे अधिक ऑक्सीजन है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह ऑक्सीजन 11 से 12 घंटे तक चलेगी। लंबे वक्त के बाद ऑक्सीजन पूरे दबाव पर काम कर रही है।’’

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अस्पताल शनिवार को मेडिकल ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझते रहे। जबकि दिल्ली सरकार और पुलिस की मदद से उन्हें ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति भी की गई।

कुछ अस्पतालों ने थोड़े वक्त के लिए बंदोबस्त कर लिया है लेकिन इस संकट के जल्द ही खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

दिल्ली में कम से कम दो निजी अस्पताल रोहिणी में स्थित सरोज सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल और तुगलकाबाद में स्थित बत्रा हॉस्पिटल ने ऑक्सीजन की कमी के कारण शनिवार को मरीजों के परिवारों को उन्हें दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए कहा।

सर गंगाराम अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण शुक्रवार को 25 ‘‘अत्यंत बीमार’’ मरीजों की मौत हो गई थी।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी एस राणा ने कहा, ‘‘मैंने केंद्र और राज्य दोनों से मदद की अपील की है। एक तरफ तो उन्होंने कोविड बिस्तर बढ़ा दिए और दूसरी तरह वे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं कर सकते। हम कैसे काम करेंगे?’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह कोविड सुनामी है और सरकार ने आपदा प्रबंधन कानून लागू कर दिया है तो उन्हें इसके अनुसार काम करना चाहिए। हमें फौरन हस्तक्षेप की आवश्यकता है।’’

डॉ. राणा ने कहा, ‘‘सरकार सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है लेकिन शायद वह भी असहाय है। लेकिन फिर उन्हें इसे स्वीकार करना चाहिए और भर्ती करने वाले मरीजों की संख्या कम करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट