लाइव न्यूज़ :

सर, चेहरा छिप रहा, हाथ जोड़ते नजर आएं सीएम नीतीश कुमार?, विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय ने टोका

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2026 16:20 IST

परिषद के उपसभापति डॉ. रामवचन राय ने भी हल्के अंदाज में टोका। इस दौरान लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ जोड़े नजर आएं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री के ठीक पीछे विधान पार्षद सच्चिदानंद राय खड़े थे और दोनों हाथ जोड़कर मुद्रा में थे।टिप्पणी के बाद वहां मौजूद सदस्यों के बीच हल्की मुस्कान और सहज माहौल बन गया।

पटनाः बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के समापन से एक दिन पहले गुरुवार को विधान परिषद में फोटो सेशन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सत्र समाप्त होना है, उससे पहले आयोजित इस फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अलग ही अंदाज देखने को मिला। फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री लगातार हाथ जोड़ते नजर आए। इसी बीच कैमरामैन की ओर से आवाज आई कि “सर, चेहरा छिप रहा है।” इस पर परिषद के उपसभापति डॉ. रामवचन राय ने भी उन्हें हल्के अंदाज में टोका। इस दौरान लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ जोड़े नजर आएं।

वहीं मुख्यमंत्री के ठीक पीछे विधान पार्षद सच्चिदानंद राय खड़े थे और दोनों हाथ जोड़कर मुद्रा में थे। इसे देखकर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली। कहा कि, ये दोनों हाथ को एक साथ जोड़कर खड़े रहते हैं। इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद सदस्यों के बीच हल्की मुस्कान और सहज माहौल बन गया।

फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री कुछ क्षणों के लिए असहज भी महसूस करते दिखे। उन्होंने अपनी कुर्सी को थोड़ा आगे खिसकाकर बैठने की स्थिति बदली। उल्लेखनीय है कि इस फोटो सेशन में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी मौजूद नहीं रहीं। बजट सत्र के समापन से पहले हुए इस फोटो सेशन ने सदन के औपचारिक माहौल में हल्का-फुल्का मानवीय रंग भर दिया।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?