लाइव न्यूज़ :

'15 अगस्त को तिरंगा नहीं, निशान साहिब फहराएं': संगरूर से सांसद सिमरजित सिंह मान के बयान पर विवाद

By शिवेंद्र राय | Updated: August 10, 2022 15:58 IST

पंजाब के संगरूर से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सांसद ने लोगों से अपील की है कि 14-15 अगस्त को घरों और कार्यालयों में तिरंगे की जगह निशान साहिब फहराएं। हर घर तिरंगा अभियान के बहिष्कार की अपील करने वाले सिमरजीत सिंह मान ने भारतीय सुरक्षा बलों को दुश्मन की फौज भी कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के संगरूर से सांसद हैं सिमरजित सिंह मानहर घर तिरंगा अभियान के बहिष्कार की अपील कीकहा, तिरंगे की जगह निशान साहिब फहराएं लोग

चंडीगढ़: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल  (अमृतसर)  के नेता और सांसद  सिमरनजीत सिंह मान ने केंद्र के 'हर घर तिरंगा' अभियान का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने लोगों से तिरंगा अभियान का बहिष्कार करने की बात कहकर विवाद छेड़ दिया है।

सिमरनजीत सिंह मान ने तिरंगे का बहिष्कार करते हुए कहा, "मैं आपसे 14-15 अगस्त को घरों और कार्यालयों में निशान साहिब को फहराने का अनुरोध करता हूं। दीप सिद्धू, जो हमारे बीच नहीं हैं, ने कहा था कि सिख स्वतंत्र और एक अलग समुदाय हैं।" अलगाववादी नेता ने भारतीय सुरक्षा बलों को "दुश्मन" की ताकतों के रूप में भी संदर्भित किया। उन्होंने कहा, "जरनैल सिंह भिंडरांवाले दुश्मन की सेना से लड़ते हुए शहीद हो गए।"

सिर्फ सिमरजित सिंह मान ही नहीं बल्कि प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रतिनिधित्व करने वाले आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने भी एक वीडियो संदेश में पंजाब के लोगों को तिरंगा जलाने और स्वतंत्रता दिवस पर खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए उकसाने की कोशिश की।

सिमरजीत सिंह के इस बयान से पंजाब का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा और आमआदमी पार्टी ने सिमरनजीत सिंह मान और पन्नू की आलोचना की। आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने शिअद के नेताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि अभियान का बहिष्कार करना उनके असली चरित्र को दर्शाता है। मलविंदर सिंह कांग ने कहा, “उन्हें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए क्योंकि हजारों पंजाबियों ने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। हम हमेशा राष्ट्रीय ध्वज के लिए गहरा सम्मान करते हैं।”

विवादित बयान देते रहे हैं सिमरजित सिंह मान

यह पहला मौका नहीं है जब संगरूर से सांसद सिमरजीत सिंह मान ने अलगाववाद की भावना भड़काने वाला कोई विवादित बयान दिया हो। सिमरजित सिंह मान खुलेआम खालिस्तान का समर्थन कर चुके हैं और सिखो के लिए अलग देश की मांग करते हैं। शिअद  (अमृतसर)  सांसद ने भगत सिंह को आतंकवादी कहा था। खालिस्तान मुद्दे पर सिमरजित सिंह ने कहा था कि  'सिखों के लिए एक अलग देश होना चाहिए। खालिस्तान परमाणु हथियारों से लैस देशों भारत और पाकिस्तान के बीच 'बफर स्टेट' के तौर पर काम करेगा।' वहीं भगत सिंह के बारे में सिमरजित सिंह मान के बयान के बारे में जब उनसे पूछा गया तब उनका जवाब था,  'भगत सिंह ने एक युवा, अंग्रेज नौसेना अधिकारी की हत्या की थी। उन्होंने एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल की हत्या की थी। आप उस शख्स को क्या कहेंगे जिसने संसद में बम फेंका? मुझे बताएं, उन्हें क्या कहेंगे?'

पंजाब के संगरूर से सांसद मान  खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के सबसे बड़े समर्थकों में से एक हैं।

टॅग्स :हर घर तिरंगाSangrurआजादी का अमृत महोत्सवपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

भारतएमसीडी उपचुनाव 2025ः 51 प्रत्याशी और 12 सीट, 38.51 प्रतिशत मतदान, 3 दिसंबर को कौन मारेगा बाजी, देखिए सभी सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali T20: 52 गेंद, 148 रन, 8 चौके और 16 छक्के?, अभिषेक शर्मा से दहला बंगाल, 12 गेंद में फिफ्टी, मोहम्मद शमी ने 24 गेंद में लुटाए 61 रन

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी