लाइव न्यूज़ :

Sikkim election results 2024: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की आंधी में भाजपा और कांग्रेस साफ, जीरो पर आउट, एसकेएम को 32 में से 31 सीट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 2, 2024 15:01 IST

Sikkim election results 2024 Live: निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 2019 तक राज्य में लगातार 25 साल तक शासन करने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने महज एक सीट जीती है।

Open in App
ठळक मुद्देSikkim election results 2024 Live: भाजपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुला।Sikkim election results 2024 Live: कृष्णा कुमार राय ने नामची-सिंघीथांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत लिया। Sikkim election results 2024 Live: 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट पर जीत दर्ज की है।

Sikkim election results 2024 Live: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी है। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की आंधी में भाजपा और कांग्रेस साफ हो गई और जीरो पर आउट हो गई। भाजपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुला। 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 2019 तक राज्य में लगातार 25 साल तक शासन करने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने महज एक सीट जीती है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा कुमार राय ने रविवार को नामची-सिंघीथांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की उम्मीदवार कृष्णा राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार बिमल राय को 5,302 मतों से हराया।

एसकेएम उम्मीदवार को 7,605 वोट मिले, जबकि एसडीएफ उम्मीदवार को 2,605 वोट मिले। ‘सिटिजन एक्सन पार्टी-सिक्किम’ के महेश राय को 136 और भारतीय जनता पार्टी की अरुणा मांगेर को 233 मत मिले। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी और उसने 32-सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रहेनोक सीट पर 7,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। वह सोरेंग चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र में भी आगे हैं। एसडीएफ अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटों पर हार गए हैं। उन्होंने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग रविवार को पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट हार गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोकलोक-कामरंग सीट पर चामलिंग ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मत से हार गए।

अधिकारियों ने बताया कि राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले। चामलिंग नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से 2,256 मत से हार गए। बसनेत को 7,195 और चामलिंग को 4,939 मत मिले। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 सदस्यीय विधानसभा में लगातार दूसरी बार हिमालयी राज्य की सत्ता में वापसी की।

टॅग्स :सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंटसिक्किमसिक्किम क्रांतिकारी मोर्चासिक्किम लोकसभा चुनाव २०२४Prem Singh Tamangजेपी नड्डामल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारत अधिक खबरें

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल