लाइव न्यूज़ :

काबुल के निकट गुरुद्वारा में शरण लेने वालों सिखों को वापस लाया जाएगा: पुरी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:01 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद राजधानी काबुल के निकट स्थित एक गुरुद्वारे में शरण लिए सिखों से भारतीय अधिकारी संपर्क में हैं और उन्हें जल्द से जल्द स्वदेश वापस लाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हंसराज हंस ने इस मुद्दे पर पुरी से मदद मांगी थी। इसके बाद पुरी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से संपर्क साधा। पुरी ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘जो अफगानिस्तान में हैं, उनसे और सिख नेताओं से हम संपर्क में हैं। उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाएगा।’’ उत्तर पश्चिम दिल्ली से लोकसभा सांसद हंस मूल रूप से पंजाब के हैं। उन्होंने कहा कि काबुल के निकट स्थित गुरुद्वारे में 250 के करीब भारतीय मूल के सिख शरण लिए हुए हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मैंने केंद्रीय मंत्री पुरी से मुलाकात की और उनसे मदद की गुहार लगाई। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री से बात की और आश्वासन दिया कि अफगानिस्तान में फंसे भारतीय मूल के सिखों को नागरिक विमान सेवा बहाल होते ही वापस लाया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारी उनके संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?