लाइव न्यूज़ :

सीएम चन्नी के 'गरीब' होने पर उठा सवाल, सिद्धू की पत्नी और भगवंत मान ने साधा निशाना

By भाषा | Updated: February 8, 2022 20:37 IST

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में सिद्धू के मुकाबले चन्नी का पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे लिए समर्थन कर रही है। कौर ने कहा कि इस तथ्य से परे कि क्रिकेटर से राजनीति में आए सिद्धू उनके पति हैं, वह छह महीने में ही पंजाब में बदलाव लाने के लिए बेहतर विकल्प होते।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम चन्नी चुनाव प्रचार के दौरान खुद के गरीब परिवार से होने का हवाला देकर वोट मांग रहे हैं वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि चन्नी बहुत अमीर व्यक्ति हैं नवजोत कौर कहती हैं कि चन्नी का आयकर रिटर्न दिखाता है कि वह कितने दौलतमंद हैं

चंडीगढ़: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह की गरीब पृष्ठभूमि की छवि पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी को चन्नी को गरीब समझने के लिए ‘गुमराह’ किया गया है।

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा घोषित मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान ने भी अलग से गांधी के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने चन्नी को ‘‘गरीब घर’’ का बताया था। मान ने पूछा कि वह ‘‘ किस कोण’’से ‘‘गरीब’’ हैं।

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में सिद्धू के मुकाबले चन्नी का पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे लिए समर्थन कर रही है। कौर ने कहा कि इस तथ्य से परे कि क्रिकेटर से राजनीति में आए सिद्धू उनके पति हैं, वह छह महीने में ही पंजाब में बदलाव लाने के लिए बेहतर विकल्प होते।

भगवंत मान ने यह बात बठिंडा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कही जबकि कौर ने यह राय अमृतसर में मीडिया से संवाद करते हुए व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने रविवार को चन्नी को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था, जिसका समर्थन सिद्धू द्वारा भी किया गया था।

चन्नी के नाम की घोषणा करने से पहले राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘पंजाब के लोगों ने कहा कि हमें ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो ‘गरीब घर’ से आया हो, जो गरीबी और भूख को समझता हो। यह कठिन फैसला था, लेकिन आपने (जनता ने) इसे आसान बना दिया।’’

उल्लेखनीय है कि चन्नी भी अकसर चुनाव प्रचार के दौरान खुद के गरीब पृष्ठभूमि से आने का संदर्भ देते हैं। जब पूछा गया कि क्या गरीब पृष्ठभूमि से आने की वजह से सिद्धू के मुकाबले चन्नी गरीबों से ज्यादा जुड़ते हैं, तो इसके जवाब में कौर ने कहा,‘‘ वह (चन्नी) हमसे अमीर हैं। वह बहुत अमीर व्यक्ति हैं, उनके आयकर रिटर्न भी यह दिखाते हैं। इसलिए, उन्हें गरीब की तरह दिखाना ठीक नहीं है। उनके खाते में बड़ी राशि जमा है जो हमसे अधिक है, इसलिए वह गरीब व्यक्ति नहीं हैं।’’

इसके साथ ही कौर ने कहा कि रुपये किसी व्यक्ति को ऐसे उच्च पद पर स्थापित करने का मानक नहीं है। कौर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आपकी विशेषता, आपकी योग्यता, आपकी शिक्षा, आपका कार्य, आपकी ईमानदारी, वे बिंदु हैं जिनपर विचार किया जाना चाहिए।योग्यता देखनी चाहिए, अन्यथा राज्य कभी समृद्ध नहीं होगा।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धू बेहतर विकल्प होते, तो कौर ने कहा, ‘‘हां, इसके बावजूद कि वह मेरे पति हैं।’’ कौर से जब पूछा गया कि क्या वह मानती हैं कि राहुल गांधी को इस मामले में ‘गुमराह’ किया गया, तो उन्होंने इसका जवाब ‘‘ हां’’ में दिया।

चन्नी पर राहुल गांधी के बयान पर ‘आप’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष मान ने भी हमला किया और कहा, ‘‘वह (चन्नी) गरीब आदमी जो पंजाब में दो सीटों चमकौर साहिब और भादौर सीट से चुनाव लड़ रहा है, उसके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ राहुल गांधी की नजरों में चन्नी गरीब हो सकते हैं।’’मान ने सवाल किया, ‘‘चन्नी किस कोण से गरीब हैं।’’

(यह खबर सीधे न्यूज़ एजेंसी ‘भाषा’ से ली गई है। इसे लोकमत समाचार द्वारा संपादित नहीं किया गया है) 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiनवजोत सिंह सिद्धूभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?