लाइव न्यूज़ :

'5 साल तक बीजेपी के साथ रहकर मलाई खाने का काम किया', विधायकों के इस्तीफे पर बोले यूपी के मंत्री- ओबीसी, दलितों को गुमराह किया जा रहा

By अनिल शर्मा | Updated: January 14, 2022 15:57 IST

यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस्तीफे देनेवाले विधायकों पर काफी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 5 सालों तक ये लोग बीजेपी के साथ रहकर मलाई खाने का काम किया है। विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर यूपी मंत्री ने कहा कि कुछ लोग निजी फायदे के लिए जा रहे हैं..

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग निजी फायदे के लिए गए हैंबीजेपी नेता ने कहा कि लोगों ने 5 साल तक बीजेपी के साथ रहकर मलाई खाने का काम कियाशुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई विधायक सपा में शामिल हो गए

UP Election 2022:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ ही महीने शेष बचे हैं। ऐसे में प्रदेश की सियासत काफी गरमा गई है। चुनावी माहौल का तापमान तब और बढ़ गया जब बीजेपी के 3 मंत्री समते 14 विधायकों ने एक के बाद एक पार्टी से नाता तोड़ लिया और इस्तीफा दे दिए।

इस बीच यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस्तीफे देनेवाले विधायकों पर काफी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 5 सालों तक ये लोग बीजेपी के साथ रहकर मलाई खाने का काम किया है। विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर यूपी मंत्री ने कहा कि कुछ लोग निजी फायदे के लिए जा रहे हैं तो कुछ को इस बात का डर है कि उन्हें उनके पसंदीदा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं मिलेगा। 

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, इन विधायकों के बीजेपी छोड़ने के कई कारण हैं, कुछ अपने निजी फायदे के लिए जा रहे हैं, दूसरों को डर है कि उन्हें अपनी पसंद के निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं मिलेगा... लोगों ने 5 साल तक बीजेपी के साथ रहकर मलाई खाने का काम किया।

यूपी मंत्री ने ये भी कहा कि राज्य में ओबीसी और दलितों को गुमराह किया जा रहा है। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि राज्य में ओबीसी और दलितों को गुमराह किया जा रहा है। वे (भाजपा छोड़ने वाले विधायक) सपा द्वारा ओबीसी और दलितों के लिए 10 कल्याणकारी योजनाओं की सूची दें। सपा केवल मुसलमानों और यादवों के लिए काम करती है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अन्य ओबीसी समुदाय कभी भी एमएंडवाई में शामिल नहीं होंगे।

उधर, इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। योगी सरकार से बगावत कर इस्तीफा देने वाले स्वाम प्रसाद मौर्य ने कुछ पूर्व मंत्रियों के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों की लिस्ट में वो विधायक भी शामिल हैं, जिन्होंने पहले बीजेपी से अपना दे दिया था। इन सभी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, शुक्रवार को सपा में शामिल होते ही मौर्य ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में वह उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर देंगे।

टॅग्स :Siddharth Nath Singhउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया