लाइव न्यूज़ :

सिद्धारमैया ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के चाणक्य रहे सुनील कानूनगोलू को बनाया मुख्य सलाहकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2023 07:57 IST

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने वाले चुनावी रणनीतिकार सुनील कडुगोलू को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने चुनावी रणनीतिकार सुनील कडुगोलू को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया हैइस नियुक्ति के साथ सुनील कडुगोलू को सिद्धारमैया सरकार में कैबिनेट मंत्री के दर्जा मिला हैकुडगोलू चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ पीएम मोदी के लिए काम कर चुके हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के किले को जमींदोज करने और कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने वाले चुनावी रणनीतिकार सुनील कडुगोलू को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि दक्षिण भारत में भाजपा अभेद्य किले पर कांग्रेस की पताका लहराने के लिए चुनावी चाणक्य सुनील कडुगोलू को कांग्रेस पार्टी को ओर से यह ईनाम दिया गया है।

इस संबंध में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार "कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की सफलता के पीछे काम करने वाले एक चुनावी रणनीतिकार सुनील कडुगोलू को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ सीएम सिद्धारमैया के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।"

मालूम हो कि सुनील कुडगोलू कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति बनाने से पूर्व भाजपा के चुनावी अभियान में अहम रोल निभा चुके हैं। कुडगोलू पीएम मोदी के लिए 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ काम कर चुके हैं।सुनील कानूनगोलू ही ऐसे शख्स थे, जिन्होंने तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ रेट कार्ड जारी किया था। इसके अलावा उन्होंने पे-सीएम, 40 परसेंट कमीशन सरकार और 'क्राई पीएम' अभियान चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अलावा उन्होंने यूपी में भी भाजपा के लिए काम किया था। वहीं अगर कर्नाटक जीत की बात करें तो अब कांग्रेस पार्टी उन्हें मद्य प्रदेश में पार्टी के चुनावी रणनीतिकार के तौर पर जिम्मेदारी देने का मन बना रही है।

टॅग्स :सिद्धारमैयाकांग्रेसBJPप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी