लाइव न्यूज़ :

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- मदरसों को बंद करने और समान नागरिक संहिता लाने से मुस्लिमों को फायदा

By विशाल कुमार | Updated: May 23, 2022 06:54 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी अप्रत्यक्ष रूप से भारत को राज्यों का संघ कहकर अलगाववादी तत्वों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। यदि भारत राज्यों का संघ है, तो 5,000 वर्षों के समृद्ध इतिहास का क्या होगा?

Open in App
ठळक मुद्देसरमा ने दिल्ली में पांचजन्य और ऑर्गनाइजर के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि अगर भारतीय मुसलमानों को शिक्षा में प्रगति करनी है तो मदरसा शब्द विलुप्त हो जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि आप धर्म की शिक्षा देना चाहते हैं, तो आप इसे घर पर करें।

नई दिल्ली:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि जो कोई भी मदरसों को बंद करता है और समान नागरिक संहिता की बात करता है, वह वास्तव में भारतीय मुसलमानों का हितैषी है और राहुल गांधी अप्रत्यक्ष रूप से भारत को राज्यों का संघ कहकर अलगाववादी तत्वों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

सरमा ने दिल्ली में आरएसएस से जुड़ी पत्रिकाओं पांचजन्य और ऑर्गनाइजर के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य में सरकार द्वारा वित्त पोषित मदरसों को बंद करने का विवादास्पद कदम उठाने वाले असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भारतीय मुसलमानों को शिक्षा में प्रगति करनी है तो मदरसा शब्द विलुप्त हो जाना चाहिए। यदि आप धर्म की शिक्षा देना चाहते हैं, तो आप इसे घर पर करें। स्कूलों में आप विज्ञान, गणित सीखते हैं।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए सरमा ने कहा कि हमें हिंदुत्व के लिए ऐसा नहीं करना है। जो मदरसों को बंद करते हैं और समान नागरिक संहिता लागू करते हैं, भारतीय मुसलमान उन्हें अपना दोस्त और ओवैसी को अपना दुश्मन कहें।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भारत राज्यों का संघ है, तो 5,000 वर्षों के समृद्ध इतिहास का क्या होगा? जब कांग्रेस ने खुद को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कहा और पूरे भारत में बैठकें कीं, तो क्या इसका मतलब राज्यों के संघ के रूप में था? 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसे राज्यों का संघ बताकर देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। परोक्ष रूप से वह अलगाववादी भावनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। यह उल्फा के कहने से अलग नहीं है, केवल इस्तेमाल की जाने वाली भाषा अलग हो सकती है।

उन्होंने कहा कि लेकिन यह उनकी गलती नहीं है। हो सकता है कि वह जेएनयू के किसी से ट्यूशन ले रहे हों और ये बातें सीख रहे हों। बता दें कि, शनिवार को लंदन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए गांधी ने कहा था कि भारत संविधान में वर्णित राज्यों का एक संघ है।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसममदरसाआरएसएसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष