लाइव न्यूज़ :

"क्या यह इसलिए है क्योंकि वह वालकर थी और वह आफताब था", भाजपा ने श्रद्धा मर्डर केस पर उद्धव ठाकरे की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए

By अनिल शर्मा | Updated: November 25, 2022 08:14 IST

भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा, "मैं उनसे सवाल करना चाहता हूं कि पुलिस ने इस मामले को मेज पर ही क्यों सुलझा लिया। क्या पुलिस पर दबाव था या यह इसलिए है क्योंकि वह वाकर थी और वह आफताब था?"

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा के मुंबई प्रमुख आशीष शेलार ने श्रद्धा की हत्यो को लेकर उद्धव पर निशाना साधा है।भाजपा ने पूछा- गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल और मुख्यमंत्री ने इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप तक नहीं किया?

मुंबई: भाजपा के मुंबई प्रमुख आशीष शेलार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर उनकी नई हिंदुत्व नीति के लिए कई हमले किए और श्रद्धा वालकर की क्रूर हत्या पर चुप्पी पर सवाल उठाया।

भाजपा नेता ने कहा कि ठाकरे ने एक नए हिंदू की अवधारणा लाकर हिंदुओं को विभाजित किया है। उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि वे मराठी मुसलमानों का समर्थन करते हैं? उन्हें जैन, गुजराती और उत्तर भारतीय से क्या दिक्कत है? क्या यह सिर्फ मुस्लिम वोट पाने के लिए है?" 

आशीष शेलार मुंबई के प्रभा देवी स्थित सामना (शिवसेना के मुखपत्र) कार्यालय के पास 16वीं जागर रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा मर्डर केस पर उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर भी तंज कसा। शेलार ने कहा, "मुंबई की एक लड़की की आफताब ने हत्या कर दी थी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे, लेकिन उद्धव ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।" 

भाजपा नेता ने श्रद्धा की हत्यो को लेकर उद्धव पर निशाना साधते हुए कहा, उसे मार डाला गया, लेकिन इस पत्र को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया और गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल और मुख्यमंत्री ने इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप तक नहीं किया।

शेलार ने कहा, "मैं उनसे सवाल करना चाहता हूं कि पुलिस ने इस मामले को मेज पर ही क्यों सुलझा लिया। क्या पुलिस पर दबाव था या यह इसलिए है क्योंकि वह वाकर थी और वह आफताब था?" उन्होंने आदित्य ठाकरे के हालिया बिहार दौरे का भी मजाक उड़ाया। भाजपा नेता ने कहा कि "क्या आदित्य तेजस्वी यादव से यह जानने के लिए नहीं मिले थे कि लालू ने सारा 'चरा' (चारा घोटाला) कैसे खा लिया?" शेलार ने कहा, "वे (तेजस्वी यादव और आदित्य ठाकरे दोनों) खाने (भ्रष्टाचार में लिप्त) के लिए जाने जाते हैं।"

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडBJPउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"