लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में भाजपा और भाकपा-माले के सदस्यों के बीच अपशब्दों की बौछार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2023 19:49 IST

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई भारी हंगामा हुआ। भाजपा विधायक संजय सरावगी ने सदन में सवाल उठाया कि कल (मंगलवार) भाकपा- माले विधायक महबूब आलम ने भाजपा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भी आपने (विधानसभा अध्यक्ष) उन्हें रोका नहीं था। इसके बाद तो भाजपा विधायक संजय सरावगी ने आपा खोते हुए अपशब्दों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि कहां गया मीरजाफर की औलाद महबूब आलम, कहां गया ...उस पर कार्रवाई करिए। 

संजय सरावगी ने आगे कहा कि महबूब आलम लेनिन की औलाद है, वह चीन की औलाद है। वह बंगलादेशी की औलाद है। उस पर आपने कोई कार्रवाई नहीं की? इसके बाद विवाद बढ़ गया। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि असंसदीय शब्दों को हटाया जायेगा। कोई भी असंसदीय शब्दों का प्रयोग नहीं करेगा। सारे शब्द कार्यवाही से हटाये जायेंगे।

बता दें कि बजट सत्र के दौरान मंगलवार को भाकपा- माले के विधायक महबूब आलम ने भाजपा को सावरकर की औलाद बता दिया था। उन्होंने कहा था कि ये लोग गद्दारों की औलाद हैं। ये लोग देशद्रोहियों की औलाद हैं। महबूब आलम यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा की जब हमारे शहीद कुर्बान हो रहे थे तब ये लोग अंग्रेजों के तलवे चाट रहे थे। इसलिए हमारे मुख्यमंत्री बार बार बोलते हैं की आज़ादी की लड़ाई में आप लोग का क्या हिस्सा है? आप लोग बताते क्यों नहीं हो? 

महबूब आलम ने कहा की जिस सरदार बल्लभभाई पटेल का सहारा लेते हैं। वह हमारी विरासत हैं। जिस सुभाष चन्द्र बोस का सहारा लेते हैं। वह भी हमारी विरासत हैं। तुम्हारे पास कुछ नहीं है। अंग्रेजों के तलवे चाटने के सिवा।

टॅग्स :बिहार समाचारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?