छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी को गोली मारी

By भाषा | Published: December 29, 2021 05:35 PM2021-12-29T17:35:56+5:302021-12-29T17:35:56+5:30

Shot the accused of molesting the student | छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी को गोली मारी

छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी को गोली मारी

फतेहपुर (उप्र), 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन बुजुर्ग गांव में बुधवार को एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक पर एक छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप है।

असोथर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीनदयाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा अन्य छात्राओं के साथ विद्यालय से अपने घर लौट रही थी, तभी उसी गांव के रहने वाले जितेन्द्र यादव ने शराब के नशे में उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी की थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह छात्रा के परिजन जितेंद्र यादव के घर पहुंच गये, जिससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान किसी ने गोली चला दी, जो जितेंद्र को लगी है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले पूर्व प्रधान रामचेत लोधी सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश (307) का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shot the accused of molesting the student

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे