लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर अभी भी पुकार रही है आसिया जान, 10 साल पहले मृत ननद-भाभी की मौत पर हड़ताल

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 31, 2019 16:53 IST

आसिया जान के मित्रों की सूची में बहुत से जाने पहचाने नाम भी हैं। उनकी पहचान भारत विरोधी रवैये और विचार की है। हालांकि आसिया जान की प्रोफाइल में डाली गई फोटो में उसकी भाभी नीलोफर जान का फोटो भी आपको मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देआसिया जान को फेसबुक पर जीवित रखने के पीछे का मकसद लोगों में भारत विरोधी भावनाओं को भड़काना ही है।आसिया जान का शव शोपियां में 30 मई 2009 को अपनी भाभी 22 वर्षीय नीलोफर के साथ मिला था।

दस साल पहले शोपिशं कस्बे में मृत मिली ननद-भाभी आसिया जान और नीलोफर की मौत का मुद्दा एक बार फिर उछलने लगा है। कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी ने दोनों की मौत की जांच फिर से करवाने की मांग कर कल शोपियां में हड़ताल का आह्वान किया था तो इन दोनों के प्रति एक कड़वी सच्चाई यह है कि मौत के 10 सालों के बाद भी दोनों फेसबुक पर जीवित हैं और दोस्ती के लिए पुकार रही हैं।

‘मैं आसिया जान हूं। मेरी उम्र उस समय 17 साल की थी जब कश्मीर में तैनात इंडियन आर्मी ने मुझसे बलात्कार कर कत्ल कर दिया। मैं 11वीं कक्षा की मेडिकल की स्टूडेंट थी। मैं भारतीय कश्मीर के शोपियां जिले की रहने वाली थी। मेरा सपना डाक्टर बन कर लोगों की सेवा करना था।’

यह संदेश आपको उस आसिया जान की फेसबुक की प्रोफाइल पर मिलेगा, जिसका शव शोपियां में 30 मई 2009 को अपनी भाभी 22 वर्षीय नीलोफर के साथ मिला था, जब आप अगर अपने फेसबुक के अकाउंट से आसिया जान को सर्च करते हैं या फिर मित्र बनाने के सुझावों के तहत आसिया जान को मित्र बनाने के लिए न्यौता देने के लिए कहा जाता है।

जी हां, फेसबुक पर आसिया जान अभी भी जिन्दा है। आप उसे मित्र बना सकते हैं। वह आपके सवालों का जवाब भी देगी। बस अंतर इतना होगा कि जवाब और कम्यूनिटी ज्वायन करने की आप्शन के तहत आपको सिर्फ भारत विरोधी लिंक ही मिलेंगें, जब आप उसका मित्र बन कर उसकी प्रोफाइल को खंगालने की कोशिश करेंगे।

उसकी प्रोफाइल को ध्यान से पढ़ने वाले यह जान जाते हैं कि आसिया जान की मौत हो चुकी है क्योंकि उपरोक्त संदेश आसिया जान की मौत की खबर देता है। लेकिन साथ ही में वाल्स फोटो में फोटो के स्थान पर उसे फेसबुक पर जिन्दा रखने वाला उस ग्राफिक्स को टांगे हुए हैं जिसमें बताया गया है कि आसिया जान व उसकी भाभी नीलोफर जान के शव कहां मिले थे।

आसिया जान के मित्रों की सूची में बहुत से जाने पहचाने नाम भी हैं। उनकी पहचान भारत विरोधी रवैये और विचार की है। हालांकि आसिया जान की प्रोफाइल में डाली गई फोटो में उसकी भाभी नीलोफर जान का फोटो भी आपको मिलेगा। आसिया जान को फेसबुक पर जीवित रखने के पीछे का मकसद लोगों में भारत विरोधी भावनाओं को भड़काना ही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?