लाइव न्यूज़ :

शोपियां पथरावः फौजियों के बच्चों ने खटखटाया NHRC का दरवाजा, तो रक्षा मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 9, 2018 17:06 IST

कश्मीर के शोपियां में पथराव की घटनाओं में शुक्रवार (9 फरवरी) को मानवाधिकार आयोग ने जवानों के मानवाधिकारों के हनन की शिकायत पर रक्षा मंत्रालय से चार सप्ताह में वास्तविक रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

Open in App

जम्‍मू-कश्‍मीर में 27 जनवरी को शोपियां जिले के गानोपोरा गांव में सेना के काफिले पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इस हमले में सेना की गोलीबारी से दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद सूबे की सरकार ने सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मामला बढ़ा तो सेना के जवानों के बच्चे आगे आए, जिन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का दरवाजा खटखटाया और और सेना के जवानों के मानवाधिकारों के हनन की शिकायत दर्ज करवाई।

इसके बाद शुक्रवार (9 फरवरी) को मानवाधिकार आयोग ने पथराव की घटनाओं में जवानों के मानवाधिकारों के हनन की शिकायत पर रक्षा मंत्रालय से चार सप्ताह में वास्तविक रिपोर्ट देने के लिए कहा है। 

आयोग ने रक्षा मंत्रालय और सरकार से कहा है कि चूंकि उन्हें घाटी की असल स्थिति की जानकारी होगी, इसलिए सारे तथ्यों सहित एक वास्तविक रिपोर्ट जमा कराई जाए। जिससे यह पता चल सके कि सैन्य जवानों के मानवाधिकार की हालत क्या है। आयोग ने यह कदम सेना के अधिकारियों के तीन बच्चों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उठाया है। 

बच्चों ने शिकायत में कहा था कि उग्र भीड़ ने जवानों पर पथराव कर दिया था, ऐसी घटनाओं से वे चिंतित हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रशासन सशस्त्र सेनाओं के मानवाधिकारों की रक्षा करने में विफल रहा है। 

गौरतलब है कि शोपियां जिले के गानोपोरा गांव में सेना के काफिले पर भीड़ ने हमला कर दिया था, जिसके बाद तनाव फैल गया था। इस हमले में सेना की गोलीबारी में दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। इस मामले में दो नागरिकों की मौत को लेकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवाई गई थी।

वहीं, सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी घटना की जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने सेना की गढ़वाल इकाई के 10 कर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302, 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें मेजर का भी नाम लिया गया था और घटना के समय सैनिकों का नेतृत्व करना बताया गया था। 

27 जनवरी को इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना था कि शोपियां जिले के गनोवपुरा गांव से गुजर रहे सेना के काफिले पर पथराव हुआ। सुरक्षा बलों ने इन प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। 

टॅग्स :भारतीय सेनाह्यूमन राइट्सजम्मू कश्मीर समाचारसीमा सुरक्षा बलमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील