लाइव न्यूज़ :

शोपियां एनकाउंटरः सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, रात से चल रहा ऑपरेशन अब भी है जारी

By गुणातीत ओझा | Updated: October 7, 2020 12:29 IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। शोपियां जिले के सुगन गांव में देर रात से चल रही यह मुठभेड़ अब भी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए हैं।शोपियां जिले के सुगन गांव में कल रात से अब भी जारी है ऑपरेशन।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रात से जारी मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम जैनापोरा इलाके के सुगान गांव में तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात से चल रहे इस ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मंगलवार शाम जैनापोरा इलाके के सुगान गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा है कि अभी तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं और सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद यह सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 12 घंटे से अधिक समय से जारी इस मुठभेड़ में अभी तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

पिछले कुछ समय से सुरक्षाबल लगातार कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस वजह से आतंकियों के कुनबे में बौखलाहट मची हुई है। बीते दिनों में सेना के जवानों ने घाटी में कई बड़े आतंकियों को मार गिराया है। टॉप कमांडरों के मारे जाने से आतंकी संगठनों में खौफ समा गया है। आतंकियों का गढ़ रहे शोपियां में भी इनकी संख्या काफी कम रह गई है।

टॅग्स :एनकाउंटरजम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी