लाइव न्यूज़ :

बेरूत विस्फोट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, कहा-स्तब्ध हूं

By भाषा | Updated: August 5, 2020 09:48 IST

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुये विस्फोट में 70 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 3000 अन्य लोग घायल हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्दे विस्फोट इतनी भीषण था कि उसकी आवाज 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सुनी गई।प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार आग के कारण बंदरगाह पर बने गोदाम में विस्फोट हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को विस्फोट से हुए जान व माल के नुकसान पर दुख जताया और विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट कर कहा, ‘‘बेरूत में बड़े विस्फोट में हुए जान व माल के नुकसान से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। हमारी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ हैं।’’

बेरूत विस्फोट में 70 से अधिक लोगों की मौत, हजारों घायल

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुए एक भीषण विस्फोट में शहर के बंदरगाह का एक बड़ा हिस्सा और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें 70 से अधिक लोगों की जान चली गई और करीब 3,000 लोग घायल हो गए। जर्मनी के जियोसाइंस केन्द्र ‘जीएफजेड’ के अनुसार विस्फोट से 3.5 की तीव्रता का भूकम्प भी आया। विस्फोट इतनी भीषण था कि उसकी आवाज 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सुनी गई। कोरोना वायरस और आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में विस्फोट के बाद एक नया संकट आ खड़ा हुआ है। विस्फोट के कई घंटे बाद भी एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही थीं। अस्पतालों में घायलों की भीड़ है।

विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार आग के कारण बंदरगाह पर बने गोदाम में विस्फोट हो गया। वहीं सेना के हेलीकॉप्टर बंदरगाह पर लगी आग को बुझाने में मदद कर रहे हैं।  लेबनान के सामान्य सुरक्षा के प्रमुख अब्बास इब्राहिम ने कहा कि हो सकता है कि धमाका अत्यधिक विस्फोटक सामग्री के कारण हुआ हो,जिसे कुछ समय पहले एक जहाज से जब्त किया गया था और बंदरगाह पर रखा गया था।

स्थानीय टेलीविजन चैनल ‘एलबीसी’ ने बताया कि यह सामग्री सोडियम नाइट्रेट थी। वहीं इज़राइल सरकार के एक अधिकारी ने पहचान उजागर ना करने की शर्त पर कहा कि इज़राइल का विस्फोट के साथ ‘‘कोई लेना-देना नहीं है’’। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह विस्फोट एक हमला हो सकता है।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘ मैंने कुछ जनरलों से मुलाकात की और उनका मानना है कि यह किसी विनिर्माण गतिविधि के कारण हुआ विस्फोट नहीं था... उन्हें लगता है कि यह एक हमला था। यह कोई बम था।’’ अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बेरूत के लोगों के प्रति ‘‘गहरी संवेदना’’ व्यक्त की और कहा कि अमेरिका स्थिति पर करीबी नजर बनाए है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबम विस्फोटबम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?