लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम ममता बनर्जी को लिखा पत्र, प्रवासी मजदूरों के लिए की ये अपील

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 18, 2020 10:15 IST

देश भर में कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन की वजह से लाखों मजदूर पलायन करने के लिए मजबूर हो गए। ट्रेनों के चलाने के बाद भी सड़कों पर मजदूर पैदल चलते दिख रहे हैं। 40 से ज्यादा मजदूरों की मौत हादसे में हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी से कहा है, इंदौर में काफी संख्या में पश्चिम बंगाल के श्रमिक रहते हैं।शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी से अपील की है कि इंदौर-कोलकाता स्पेशल ट्रेनों के लिए रेल मंत्रालय से बात की जाए।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। ममता बनर्जी को पत्र लिखकर शिवराज सिंह चौहान ने अनुरोध किया है कि वह इंदौर में रहने वाले प्रवासी कामगारों के लिए एक विशेष इंदौर-कोलकाता ट्रेन की आवश्यकता के बारे में रेल मंत्रालय को सूचित करें। ताकि जो प्रवासी कामगार पश्चिम बंगाल में  अपने मूल स्थान पर लौटना चाहते हैं,लौट सकें। ये पत्र रविवार 17 मई को लिखा गया है। 

पत्र में शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि इंदौर पर पश्चिम बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी श्रमिक बड़ी संख्या में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान ये प्रवासी अपने गृहनगर (पश्चिम बंगाल) वापस जाना चाहते हैं लेकिन अत्याधिक लंबी दूरी होने एंव परिवहन के लिए शासकीय साधन नहीं होने से ये प्रवासी निजी वाहनों के माध्यम से पश्चिम बंगाल के लिए प्रस्थान कर रहे हैं, जो कि महंगा होने के साथ-साथ इनके लिए असुविधाजनक एंव असुरक्षित भी है। 

शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी से कहा है, इसलिए पश्चिम बंगाल के हमारे मजदूर भाई-बहन जो इंदौर से अपने घर जाना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिए कृपया केंद्रीय रेल मंत्रालय को आपके राज्य की ओर से इंदौर और कोलकाता के मध्य के विशेष ट्रेन चलाए जाने की आवश्यकता के अवगत कराए जाने का अनुरोध है। 

बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि वह अपने प्रवासी मजदूरों के लिए राज्य में चाहे कितने भी ट्रेन मंगवा सकते हैं। इसलिए राज्य की सरकारों को केंद्रीय रेल मंत्रालय को बताना होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात के बारे में बताया है। रेलवे ने यह भी कहा है कि प्रवासी मजदूरों के लिए किसी भी जिले से श्रमिक एक्सप्रेस चलाने को तैयार है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया है, अपने परिवार से दूर रह रहे प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे की श्रमिक स्पेशल ट्रेनें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। रेलवे द्वारा अभी तक चलाई गई 1,000 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनों द्वारा 12 लाख से अधिक कामगारों को उनके घर पहुंचाया जा चुका है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानममता बनर्जीमध्य प्रदेशपश्चिम बंगालप्रवासी मजदूरकोलकाताइंदौरभारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया