शिवराज सिंह चौहान फिर संभालेंगे मध्य प्रदेश की कमान! आज शाम ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

By शिवअनुराग पटैरया | Published: March 23, 2020 02:37 PM2020-03-23T14:37:01+5:302020-03-23T14:50:15+5:30

सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश के राज्यपाल शाम 7 बजे शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला सकते हैं।

Shivraj Singh Chouhan likely to take oath as Madhya Pradesh CM after BJP Legislative Party meeting | शिवराज सिंह चौहान फिर संभालेंगे मध्य प्रदेश की कमान! आज शाम ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

शिवराज फिर बनेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (फाइल फोटो)

Highlightsकमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने के बाद बीजेपी की वापसीशिवराज सिंह चौहान बनेंगे एक बार फिर मुख्यमंत्री, आज शाम शपथ संभव

शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्य प्रदेश की कमान संभाल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार शिवराज आज शाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम 6 बजे बुलाई गई है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेता चुने जाने की पूरी संभावना है। बहुत संभव है कि वह बैठक के तत्काल बाद शाम 7 बजे शपथ ले लें। वैसे विकल्प के तौर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम लिए जा रहे हैं।

राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कई दिन चले सियासी ड्रामे के बाद गिर गई थी। दरअसल, बहुमत परीक्षण से पहले कमलनाथ ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। इसके बाद से ही बीजेपी की सत्ता में वापसी और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जाने लगे थे।


बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सियासी ड्रामे के बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष एन पी प्रजापति को शक्ति परीक्षण के लिये विशेष सत्र बुलाये जाने और यह प्रक्रिया शुक्रवार शाम पांच बजे तक पूरी करने के निर्देश दिये जाने के बाद कमलनाथ ने सदन में शक्ति परीक्षण से बचने के लिए यह इस्तीफा दिया।

राज्यपाल लालजी टंडन को इस्तीफा देने के लिए जाने से पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस की और भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने मेरी सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ग्वालियर राजघराने के वंशज ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं उनके द्वारा प्रोत्साहित 22 बागी कांग्रेस विधायकों के साथ षड्यंत्र किया। 

(पीटीआई इनपुट)

Web Title: Shivraj Singh Chouhan likely to take oath as Madhya Pradesh CM after BJP Legislative Party meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे