लाइव न्यूज़ :

शिवराज के कोरोना संक्रमित होने से भोपाल से लखनऊ तक हड़कंप, जानें पिछले दिनों किस-किस से मिले CM

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 25, 2020 13:48 IST

Shivraj Singh Chouhan Covid19 positive: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद कहा, मैंने कोरोना वायरस से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन समस्याओं को लेकर कई लोग मिलते ही थे। मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले वह अपना टेस्ट करवा लें।।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिवराज सिंह चौहान पिछले हफ्ते लखनऊ पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आप सब सावधान रहें, सुरक्षित रहे और कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार (25 जुलाई)  को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। (Shivraj Singh Chouhan Covid19 positive) सीएम चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर खुद ही इस बात की पुष्टी की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट किया, मेरे प्रिय प्रदेश वासियों, मुझमें कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे थे। जांच के बाद मेरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

शिवराज सिंह चौहान के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद भोपला (मध्य प्रदेश) से लेकर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) तक हड़कंप मचा हुआ है। शिवराज सिंह चौहान पिछले हफ्ते पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ भी गए थे।

आइए जानें पिचले दिनों किन-किन लोगों से मिले हैं शिवराज सिंह चौहान 

- 24 जुलाई की शाम सीएम शिवराज ने मंत्रालय में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसमें कई विभागों के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। 

-23 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित बीजेपी मुख्यालय गए थे।  यहां उनकी मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व विधायक नारायण पटेल ने बीजेपी की सदस्यता ली थी।

पूर्व कांग्रेस नेता नारायण पटेल बीजेपी में शामिल होते हुए (तस्वीर-शिवराज सिंह चौहान फेसबुक पेज)

- 22 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ने प्रदेश कैबिनेट की बैठक की थी। वह दो दिनों तक मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात की थी। 

-पिछले हफ्ते शिवराज सिंह चौहान इससे पहले पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ गए थे।  इसमें उनके साथ गए एक मंत्री पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं 

- सीएम शिवराज सिंह चौहान इसके अलावा हर दिन कोरोना की समीक्षा बैठक करते हैं। जिसमें जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल होते हैं, लेकिन मंत्रालय के कुछ वरिष्ठ अफसर उनके साथ होते हैं।

jyotiraditya scindia and shivraj singh (File Photo)

-वहीं मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर हाल ही में एक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान हाटपिपल्या में 14 जुलाई को ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शामिल हुए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले ही कोरोनो संक्रमित पाए गए थे। लेकिन वह अब ठीक हैं। 

कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जानें क्या-क्या कहा? 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना वायरस जांच करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग पृथक-वास में चले जाएं।

 उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। मैं कोरोना वायरस दिशा-निर्देश का पूरा पालन कर रहा हूं । डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को पृथक करूंगा और इलाज करवाऊंगा। प्रदेश की जनता से मेरी अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना वायरस को निमंत्रण देती है।

सीएम चौहान ने कहा, कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस का समय पर इलाज होता है तो यह बिल्कुल ठीक हो जाता है। चौहान ने बताया, मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना वायरस की समीक्षा बैठक करता रहा हूं। मैं यथासंभव अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से कोरोना वायरस की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा और मेरी अनुपस्थिति में यह बैठक प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी करेंगे।

उन्होंने कहा, मैं स्वयं भी पृथक-वास में रहते हुए इलाज के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस नियंत्रण के हर संभव प्रयास करता रहूंगा।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?