लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने 'एस एम एस' को कर्नाटक के लिए खतरनाक बताया, जानिए इसका क्या मतलब है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 29, 2023 17:57 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक में भाजपा के लिए प्रचार में जुटे हैं। इस मौके पर सीएम शिवराज ने एक अनोखा बयान दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्नाटक को एस एम एस से बचना होगा। यह एस एम एस कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर पहुंचेकहा- एस एम एस कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक हैंसिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवकुमार को दिया एस एम एस नाम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा के लिए प्रचार करने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर पहुंचे। भाजपा के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान ने  विपक्षी दल कांग्रेस-जेडीएस को एक-दूसरे की बी टीम बताते हुए भाजपा के डबल इंजन सरकार की सफलताएं गिनाईं। इस मौके पर सीएम शिवराज ने एक अनोखा बयान भी दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्नाटक को एस एम एस से बचना होगा। यह एस एम एस कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक हैं।

दरअसल  एस एम एस से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का मतलब सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवकुमार से था। शिवराज सिंह ने कहा कि सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवकुमार ऐसे नेता हैं जैसे एक करप्ट मैसेज मोबाइल खराब कर देता है। ठीक वैसे ही ये करप्ट नेता कर्नाटक के भविष्य को भी तबाह और बर्बाद कर देंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर की गई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी का जिक्र भी किया और कहा, "मोदी जी सांप नहीं हैं, देश की सांस हैं। जनता की आस हैं, लोगों का विश्वास हैं। जैसे ऑक्सीजन पूरे शरीर को जीवन भी देती है और स्फूर्ति से भर देती है, वैसे मोदी जी ने देश को नवजीवन दिया है। कांग्रेस विषकुंभ बन गई है। मोदी जी के बारे में जहर ही फैलाती रहती है। कभी कहते हैं, मोदी मौत के सौदागर हैं। कोई कहता है, सारे मोदी चोर है। कोई कहता है, मोदी जी सांप है, कोई उनको नीच बोलता है। कांग्रेस के विष्कुंभ से जहरीले बयान निकल रहे हैं, लेकिन मोदी जी तो जहर पीने वाले विषपान करने वाले नीलकंठ हैं।"

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पीएम मोदी पर की गई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी को बड़ा मुद्दा बना दिया है। पीएम मोदी ने भी कांग्रेस नेताओं के बयान पर जमकर निशाना साधा। शनिवार, 29 अप्रैल को कर्नाटक के बीदर जिले के हुमनाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक कांग्रेस ने मुझे 91 बार गालियां दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जिसने भी देश के विकास के लिए काम किया, इन्होंने उन्हें गालियां दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने संविधान निर्माता बाबा साहब को भी गालियां दी थी। बाबा साहेब ने खुद बताया था कि कांग्रेस उन्हें गालियां देती है। कांग्रेस बाबा साहेब को राक्षस, राष्ट्रद्रोही, दगाबाज दोस्त कहते थे। आज फिर कांग्रसे वीर सावरकर को गालियां देती है। बड़े से बड़े महापुरुष कांग्रेस की गालियों के शिकार हुए हैं।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहानBJPसिद्धारमैयामल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?