लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर ने गिराया हॉकी प्लेयर का घर, प्रशासन ने कहा, अवैध निर्माण था

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2022 14:19 IST

मध्य प्रजेश के मंदसौर में बीते सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत चल रहे बुलडोजर ने एक राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी का घर जमींदोज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमंदसौर प्रशासन के बुलडोजर ने हॉकी खिलाड़ी सागू डावर का घर जमींदोज कर दियासागू डावर प्रशासन से घर खाली करने के लिए समय मांग रही थी, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी इस मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि घर अवैध निमार्ण था और उसके सारे दस्तावेज मौजूद हैं

भोपाल:शिवराज सिंह चौहान के राज में चल रहा बुलडोजर सबको समान भाव से देखता है, चाहे वो अपराधी हो या अतिक्रमण करने वाला कोई खिलाड़ी हो।

यही कारण है कि मंदसौर में बीते सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर चल रहे बुलडोजर ने एक राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी का घर जमींदोज कर दिया।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक 18 साल की सागू डावर का घर अतिक्रमण के आधार पर मंदसौर प्रशासन ने गिरा दिया, जबकि खिलाड़ी का कहना था कि वो प्रशासन से घर खाली करने के लिए प्रशासन से समय मांग रही थीं लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी।

खबरों के मुताबिक इस घटना से आहत महिला हॉकी खिलाड़ी सागू डावर ने कथितरूप से आत्महत्या करने की भी कोशिश की, हालांकि सागू ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि खुद को आग लगाने की कोशिश उनकी बजाय अन्य महिलाओं ने की, जिनके मकानों को प्रशासन ने चोड़ दिया था।

इस संबंध में सागू ने कहा, "जिला प्रशासन बुलडोजर के साथ हमारे घर पर अचानक आ धमका और बिना किसी चेतावनी के घरों को गिराने लगे, जहां हम सालों से रह रहे हैं।"

डावर का कहना है कि उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से अपील की कि वो उन्हें दो-तीन दिन का वक्त दें और उस अवधि में वो मकान खाली कर देंगी लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक बात नहीं सुनी और मकान गिराने के काम को बंद नहीं किया। 

सागू का कहना है कि उसी क्रम में अधिकारियों से उनकी बहस हुआ और हाथापाई के दौरान उनकी कमीज फट गई। लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों ने उनकी बात पर कोई रहम नहीं दिखाई और घर को तोड़ दिया।

उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "सरकार ने हमारा मकान केवल इसलिए गिरा दिया क्योंकि हम गरीब हैं, हमारे साथ अन्याय हुआ है और मैं इसके लिए चुप नहीं रहूंगी। मैं जमीन को तब तक नहीं छोड़ूंगी जब तक मेरे परिवार के लिए सरकार की ओर से किसी और जगह पर इंतजाम नहीं किया जाता है। सरकार ही बताए कि आखिर हम कहां जाएं, ऐसे कहां भटकते रहेंगे हम।"

वहीं सरकार की ओर से एसडीएम बिहारी सिंह ने कहा, " जिला प्रशासन की ओर से बीते 6 महीने से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, ये लोग (सागू डावर) जिस जमीन पर काबिज हैं, वो शिक्षा विभाग के स्टेडियम के लिए अलॉट है। इसलिए इन्हें वो जमीन खाली करनी ही होगी। 

एसडीएम ने कहा, "प्रशासन कब्जे वाली जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम और खेल छात्रावास बनवाने वाली है और जिन लोगों ने इस जमीन पर कब्जा किया था उन्हें सरकार की ओर से मंदसौर के अलावदा खेड़ी गांव में जमीन अलॉट की गई है।"

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज मौजूद हैं, जिसके आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशमंदसौरशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?