लाइव न्यूज़ :

महंगाई पर शिवराज सरकार के मंत्री के अजब बोल, कहा-जिंदगी में परेशानी ही देती है सुख का आनंद

By अभिषेक पारीक | Updated: July 10, 2021 22:05 IST

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने महंगाई को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें वह महंगाई को लेकर दार्शनिक रुख अपनाते नजर आते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने कहा कि जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद भी देती है। उन्होंने कहा कि जब तक एक भी परेशानी नहीं आए तब तक सुख का आनंद भी नहीं आता है।महंगाई पर मोदी सरकार की विफलता पर बोले-यह आप जैसे लोगों की सोच, जो अफवाह फैला रहे हैं।

महंगाई को लेकर लोग अक्सर सरकारों को कोसते हैं। हालांकि जब उनकी सरकार आती है तो वे महंगाई के लिए अजीब-अजीब बहाने बनाते हैं और ऐसे तर्क देते हैं जो किसी के गले नहीं उतरते हैं। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने महंगाई को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें वह महंगाई को लेकर दार्शनिक रुख अपनाते नजर आते हैं। 

मध्यप्रदेश के विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने मंहगाई पर दार्शनिक रुख अपनाने हुए शनिवार को यहां कहा कि जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद भी देती है। जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री सकलेचा ने शनिवार को बढ़ती मंहगाई पर पूछे गए एक सवाल पर दार्शनिक अंदाज में जवाब देते हुए पत्रकारों से कहा, 'जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है जब तक एक भी परेशानी नहीं आए तो सुख का आनंद भी नहीं आता है।' 

मंहगाई कम नहीं कर पाने के लिए मोदी सरकार की नीति की विफलता के सवाल पर सकलेचा ने कहा, 'यह आप जैसे लोगों की सोच हो सकती है जो अफवाहें फैला रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पोलियो का टीका लगाने में 40 साल लग गए, लेकिन मोदी ने एक साल के अंदर देश में कोविड-19 टीके का निर्माण और जनता को लगाने का काम शुरू किया। छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री सकलेचा यहां कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए थे। 

सकलेचा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि यही भाजपा का असली चरित्र है। उन्होंने कहा कि जब अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और कोरोना काल में कारोबार तबाह हो गया है। ऐसे वक्त में भाजपा सरकार ने आम लोगों पर टैक्स का बोझ डाला है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू