लाइव न्यूज़ :

यूरिया संकट को लेकर सड़क पर उतरे शिवराज सिंह चौहान

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 7, 2019 05:04 IST

शिवराज ने कहा की हमारी सरकार में 3 महीने पहले यूरिया दे दिया जाता था, कभी संकट नहीं आने दिया. इन्हें लूट, भ्रष्टाचार, ट्रांसफर से फुर्सत मिले तो किसानों की समस्याओं को समझेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस संकट को लेकर सड़क पर उतर आए हैं.वे सड़क मार्ग से भोपाल से सागर पहुंचे.

ध्यप्रदेश में यूरिया संकट को लेकर सियासत थम नहीं रही है. बयानों के द्वारा कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को घेरने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस संकट को लेकर सड़क पर उतर आए हैं. आज वे सड़क मार्ग से भोपाल से सागर पहुंचे. इस दौरान कई स्थानों पर किसानों के बीच पहुंचकर यूरिया संकट को लेकर उनकी समस्याएं सुनी.

प्रदेश में यूरिया के संकट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़कों पर उतर आए हैं. भोपाल से सागर जाते वक्त वे रायसेन रुके और किसानों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री कमलनाथ हम आ रहे हैं, बनाओ कितनों पर केस बनाओगे. जब यूरिया को लेकर किसान रात भर जाग रहा है, तो हम भी आपको चैन से नहीं सोने देंगे. चौहान ने कहा  कि सरकार असंवेदनशील हो गई है. सरकार ने किसानों के पीठ में छुरा घोंपा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार से फुर्सत मिले तब तो वह किसानों की चिंता करेगी. चौहान ने यूरिया संकट के विरोध में गिरफ्तारी देने की भी बात कही है.

शिवराज ने कहा की हमारी सरकार में 3 महीने पहले यूरिया दे दिया जाता था, कभी संकट नहीं आने दिया. इन्हें लूट, भ्रष्टाचार, ट्रांसफर से फुर्सत मिले तो किसानों की समस्याओं को समझेंगे. हालात यह है कि वृद्ध महिलाओं को भी लाइन में लगना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि किसानों की समस्या को लेकर निकला हूं और आखिरी सांस तक लडूंगा.

उल्लेखनीय है कि  मध्यप्रदेश में यूरिया संकट को लेकर  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र लिखकर पीएम से 2.40 मैट्रिक टन का यूरिया की मांग की है. बता दें कि प्रदेश में यूरिया संकट से किसानों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घंटो लाइन में लगने के बाद भी किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है.

 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन