लाइव न्यूज़ :

शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया, 42 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

By शिवेंद्र राय | Updated: January 29, 2023 16:11 IST

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेता आजम खान को भी राष्ट्रीय महासचिव का पद मिला है। शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 42 सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषितस्वामी प्रसाद मौर्य और शिवपाल यादव राष्ट्रीय महासचिव बनाए गएआजम खान को भी राष्ट्रीय महासचिव का पद मिला है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाजपा छोड़कर सपा में आने वाले नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 42 सदस्य हैं।

शिवपाल यादव को मिला राष्ट्रीय महासचिव का पद मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत सुनिश्चित कराने के इनाम के रूप में देखा जै रहा है। वहीं 42 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेता आजम खान को भी राष्ट्रीय महासचिव का पद मिला है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ आजम खान के रिश्ते अच्छे नहीं माने जाते फिर भी उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करना चौंकाने वाला फैसला रहा।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, दयाराम पाल, राजेंद्र चौधरी, राजीव राय, रामबक्श वर्मा, अभिषेक मिश्रा, जावेद आब्दी, रमेश प्रजापति, पीएन चौहान, अकिल मुर्तजा, अखिलेश कटियार, रामआसरे विश्वकर्मा, तारकेश्वर मिश्रा, हाजी इरफान अंसारी, राजाराम पाल, त्रिभुवन दत्त, राममूर्ति वर्मा और वीरपाल यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं जया बच्चन, रामगोविंद चौधरी, अबू आसिम आजमी, चंद्रपाल सिंह यादव और जावेद अली खान को सद्स्य की जिम्मेदारी दी गई है।

सुंदीप रंजन सेन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का पद दिया गया है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है।  शिवपाल यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य  के अलावा 11 अन्य लोगों को भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। किरनमय नंदा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे।

बता दें कि रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले  राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए  स्वामी प्रसाद मौर्य अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं। भाजपा जब मौर्य पर हमलावर हुई तो उन्होंने आज ट्वीट कर लिखा, "धर्म की दुहाई देकर आदिवासियों, दलितों-पिछड़ों व महिलाओं को अपमानित किए जाने की साजिश का विरोध करता रहूंगा। जिस तरह कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलता उसी प्रकार इनको सम्मान दिलाने तक मैं भी अपनी बात नहीं बदलूंगा।"

टॅग्स :समाजवादी पार्टीशिवपाल यादवस्वामी प्रसाद मौर्यअखिलेश यादवआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील