लाइव न्यूज़ :

भगवान हनुमान का जाति प्रमाणपत्र देने के लिए शिवपाल ने किया आवेदन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 8, 2018 14:46 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को जाति की राजनीति में घसीटा है, इसलिए हम उनका जाति प्रमाणपत्र चाहते हैं.'

Open in App

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को 'दलित' बताए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) ने वाराणसी जिला प्रशासन से इन आराध्य का 'जाति प्रमाणपत्र' जारी करने के लिए आवेदन किया है.

प्रसपा ने भगवान हनुमान को दलित बताए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के मैदान में उतरने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया है. पार्टी की युवा शाखा के जिलाध्यक्ष हरीश मिश्र ने बताया ''हमने वाराणसी जिला कलेक्टर कार्यालय से भगवान हनुमान का जाति प्रमाणपत्र जारी करवाने के लिए आवेदन किया है.

चूंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को जाति की राजनीति में घसीटा है, इसलिए हम उनका जाति प्रमाणपत्र चाहते हैं.'' उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन उन्हें एक हफ्ते के अंदर यह प्रमाणपत्र नहीं देता है तो वह धरना देंगे. जाति प्रमाणपत्र के लिए प्रस्तुत आवेदन में भगवान हनुमान की तस्वीर चिपकायी गई है.

उनके पिता के नाम की जगह महाराज केसरी और माता के स्थान पर अंजना देवी लिखा है. पते के स्थान पर प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर का नाम लिखा है, वहीं जाति के स्थान पर दलित शब्द का जिक्र है. इसके अलावा उम्र के कॉलम में 'अनंत' लिखा गया है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भगवान हनुमान को 'दलित और वंचित' बताते दिख रहे हैं. इसे लेकर वह विपक्षी दलों के निशाने पर हैं.

टॅग्स :हनुमान जीशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया