लाइव न्यूज़ :

अटल के निधन पर शिवसेना ने मुखपत्र सामना में लिखी संपादकीय, बताया अमेरिका जाकर अटल ने क्या कहा था

By भाषा | Updated: August 18, 2018 13:28 IST

Shiv Sena's on Atal Bihari Vajpayee's death: शिवसेना ने कहा है कि वाजपेयी की हिन्दुत्व की विचारधारा कभी छिपी नहीं थी। 

Open in App

मुंबई, 18 अगस्त: देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सच्चा ‘स्वयंसेवक’ करार देते हुए शिवसेना ने आज कहा है कि वह संगठन की विचारधारा से ऐसे घुले मिले थे जैसे ‘‘दूध में शक्कर’’ और उनकी हिंदुत्व की विचारधारा छिपी नहीं थी ।

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि वाजपेयी ने ईमानदारीपूर्वक पाकिस्तान के साथ संबध सुधारने का प्रयास किया, लेकिन उनके जैसे भद्र पुरुष को पड़ोसी मुल्क से धोखा मिला। संपादकीय में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने जुड़ाव का हवाला देते हुए वाजपेयी ने एक बार अमेरिका में कहा था कि कल वह प्रधानमंत्री नहीं होंगे लेकिन कोई भी व्यक्ति उनके स्वयंसेवक होने के अधिकार को छीन नहीं सकता है ।

शिवसेना ने कहा है कि वाजपेयी की हिन्दुत्व की विचारधारा कभी छिपी नहीं थी। सामना के संपादकीय में कहा गया है कि शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर कोई भी राजनीतिक दल उनके हिंदुत्व की विचारधारा का समर्थन करने के लिए तैयार नहीं था, यही वजह थी कि ‘राम मंदिर’ और ‘समान नागरिक संहिता’ को एक तरफ रखना पड़ा था ।

पूर्व प्रधानमंत्री का लंबी बीमारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में गुरूवार को निधन हो गया था । 93 साल के वाजपेयी ने शाम पांच बज कर पांच मिनट पर आखिरी सांस ली। वर्ष 2002 में वाजपेयी के गोवा में दिये गए भाषण का हवाला देते हुए शिवसेना ने कहा कि मुसलमानों को मुख्यधारा में लाने के लिए वाजपेयी ने कड़ी मशक्कत की। 

वाजपेयी के निधन को एक ‘युग का अंत’ करार देते हुए भाजपा के पुराने सहयोगी ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बाद वाजपेयी सबसे अधिक ख्याति प्राप्त नेता थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के गठन का श्रेय वाजपेयी को देते हुए शिवसेना ने संपादकीय में कहा है कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री की वजह से ही अलग अलग विचाराधारा, सोच वाले लोगों ने एक साथ आकर गठबंधन किया था। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री के तौर पर वाजपेयी ने कृषि उत्पाद बढ़ाने के लिए किसानों के बीच भरोसा पैदा किया ।

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘आज किसानों की स्थिति और उनकी आत्महत्या की घटनाओं को देख कर, वाजपेयी की किसान हितैषी नीतियों के लिए प्रत्येक आदमी उन्हें याद करता है ।’’

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील