गोवा में भी बीजेपी सरकार गिराने की तैयारी में शिवसेना, संजय राउत बोले- बन रहा है नया राजनीतिक मोर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 29, 2019 11:06 AM2019-11-29T11:06:39+5:302019-11-29T11:06:39+5:30

शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि अब महाराष्ट्र की राजनीतिक खत्म। हम लोग गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं।

Shiv Sena preparation for toppling BJP government in Goa, hints sanjay Raut in statement | गोवा में भी बीजेपी सरकार गिराने की तैयारी में शिवसेना, संजय राउत बोले- बन रहा है नया राजनीतिक मोर्चा

गोवा में भी बीजेपी सरकार गिराने की तैयारी में शिवसेना, संजय राउत बोले- बन रहा है नया राजनीतिक मोर्चा

Highlightsमहाराष्ट्र के बाद अब गोवा, इसके बाद अन्य राज्यों में जाएंगे। हम देश में गैर-बीजेपी राजनीतिक मोर्चा बनाना चाहते हैं।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद शिवसेना के हौसले बुलंद हैं। शिवसेना के संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व सीएम विजय सरदेसाई 3 विधायकों के साथ शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। गोवा में एक नया राजनीतिक मोर्चा आकार ले रहा है। ठीक वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में हुआ। जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देगा।

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को समन जारी होने के सवाल पर राउत ने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं मालूम। हम लोग गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं, महाराष्ट्र की राजनीति खत्म। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब गोवा, इसके बाद अन्य राज्यों में जाएंगे। हम देश में गैर-बीजेपी राजनीतिक मोर्चा बनाना चाहते हैं।

राज्यपाल से मिला जीएफपी का प्रतिनिधि मंडल

गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और राज्य को भयावह आर्थिक संकट से बचाने की गुहार लगाई। जीएफपी ने राज्य की प्रमोद सावंत नीत सरकार पर आरोप लगाया कि वह बड़े पैमाने पर वित्तीय कुप्रबंधन को अंजाम दे रही है। पार्टी प्रमुख विजय सरदेसाई, पार्टी के विधायक विनोद पालयेकर, जयेश सालगांवकर, उपाध्यक्ष दुर्गादास कामत और अन्य ने यहां राज भवन में राज्यपाल से मुलाकात की। 

राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरदेसाई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने राज्यपाल को राज्य सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और इससे जुड़े मुद्दों के बारे में बताया है। यह कुप्रबंधन भी ऐसे वक्त हो रहा है जब राज्य भयावह वित्तीय स्थिति से गुजर रहा है।’’ सरदेसाई के मुताबिक बैठक के दौरान राज्यपाल को राज्य सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के बारे में बताया गया जिससे राजकोष को अपूरणीय नुकसान पहुंच रहा है।

Web Title: Shiv Sena preparation for toppling BJP government in Goa, hints sanjay Raut in statement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे