लाइव न्यूज़ :

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ बोले-मुझे कोरोना वायरस मिलता तो उसे भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस के मुंह में डाल देता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2021 20:20 IST

महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ दल पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर निशाना साध रहे हैं। बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ से पूछा गया था कि महामारी के इस दौर में यदि फड़नवीस मुख्यमंत्री होते तो वह क्या करते।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के मंत्रियों का समर्थन करने के बजाए भाजपा नेता उनका मजाक बना रहे हैं।फड़नवीस तथा भाजपा नेता प्रवीण दारेकर और चंद्रकांत पाटिल महामारी तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन के वितरण को लेकर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं।गायकवाड़ की टिप्पणी के विरोध में रविवार को बुलढाणा में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए तथा विधायक के पुतले जलाए। 

बुलढाणाः रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर उठे विवाद के बीच शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने कहा है कि यदि उन्हें कहीं कोरोना वायरस मिल जाता तो वह उसे भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस के मुंह में डाल देते।

 

रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ करने के मामले में महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ दल पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर निशाना साध रहे हैं। बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ से पूछा गया था कि महामारी के इस दौर में यदि फड़नवीस मुख्यमंत्री होते तो वह क्या करते।

इस पर उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्रियों का समर्थन करने के बजाए भाजपा नेता उनका मजाक बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि किस तरह प्रदेश सरकार को विफल किया जा सकता है। गायकवाड ने कहा, ‘‘इसलिए, यदि मुझे कोरोना वायरस मिल जाता तो मैं उसे देवेंद्र फड़नवीस के मुंह में डाल देता।’’

गायकवाड ने आरोप लगाया कि फड़नवीस तथा भाजपा नेता प्रवीण दारेकर और चंद्रकांत पाटिल महामारी तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन के वितरण को लेकर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने महाराष्ट्र की रेमडेसिविर निर्माता कंपनियों से कहा है कि वे राज्य में दवा की आपूर्ति नहीं करें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायकवाड़ की टिप्पणी के विरोध में रविवार को बुलढाणा में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए तथा विधायक के पुतले जलाए।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाशिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी