लाइव न्यूज़ :

'राम मंदिर ट्रस्ट' में शिवसैनिक को मिले जगह, MLA ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई मांग

By भाषा | Updated: March 7, 2020 13:52 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच फरवरी को लोकसभा में 15 सदस्यीय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना MLA ने पार्टी के एक नेता को राम मंदिर ट्रस्ट में सदस्य के तौर पर नियुक्त करने की मांग की है।सरनाइक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शनिवार के अयोध्या दौरे से पहले यह मांग रखी।

मुंबई: महाराष्ट्र से शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पार्टी के एक नेता को राम मंदिर ट्रस्ट में सदस्य के तौर पर नियुक्त करने की मांग की है। यह ट्रस्ट अयोध्या में मंदिर के निर्माण का कार्य देखेगा। ठाणे के ओवाला-मजीवड़ा सीट से विधायक सरनाइक ने मंदिर के निर्माण के लिए अभियान चलाने में शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के योगदान का भी जिक्र किया।

सरनाइक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शनिवार के अयोध्या दौरे से पहले यह मांग रखी। शुक्रवार को भेजे गए दो पन्नों के पत्र में सरनाइक ने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी मंदिर निर्माण के लिए बहुत प्रचार किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच फरवरी को लोकसभा में 15 सदस्यीय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी।

इसका संदर्भ देते हुए सरनाइक ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति के वक्त राम मंदिर ध्येय के लिए दिए गए शिवसेना के योगदान को बहुत आसानी से भुला दिया गया। उन्होंने कहा, “अब जब मंदिर का निर्माण होने जा रहा है, केंद्र सरकार को हजारों शिवसैनिकों और ठाकरे परिवार की सहभागिता को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसलिए आपसे अनुरोध है कि किसी राम भक्त शिवसैनिक को मंदिर का न्यासी नामित किया जाए।” 

टॅग्स :राम मंदिरशिव सेनाअयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?